Skip to main content

ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर भेजेगा अमेरिका, कतर में 1648 नए मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 62.62 लाख संक्रमित https://ift.tt/2TRuNlt

दुनिया में अब तक 62 लाख 62 हजार 805 संक्रमित हैं। 3 लाख 73 हजार 855 की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह कि इसी दौरान 28 लाख 46 हजार 523 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अमेरिका और ब्राजील दोनों महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन, एक-दूसरे की मदद का जज्बा बरकरार है। अमेरिका ने कहा है कि वो ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 20 लाख टेबलेट भेजेगा। खाड़ी देश कतर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,37,170 1,06,195 5,99,867
ब्राजील 5,14,849 29,314 2,06,555
रूस 4,05,843 4,693 1,71,883
स्पेन 2,86,509 27,127 1,96,958
ब्रिटेन 2,74,762 38,489 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,997 33,415 1,57,507
भारत 1,90,609 5,408 91,852
फ्रांस 1,88,882 28,802 68,355
जर्मनी 1,83,494 8,605 1,65,200
पेरू 1,64,476 4,506 67,208

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका : ब्राजील को मदद
अमेरिका और ब्राजील ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका बहुत जल्द ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हायड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की 20 लाख गोलियां भेजेगा। बयान के मुताबिक, “ब्राजील में आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ खतरे का सामना कर रहे हैं। इसलिए वहां एचसीक्यू टेबलेट भेजी जा रही हैं।” अमेरिका में इस टेबलेट का इस्तेमाल जारी है। जबकि, डब्लूएचओ कह चुका है कि वो इस टेबलेट की उपयोगिता के लिए रिसर्च कर रहा है।

कतर : तेजी से बढ़ता संक्रमण
यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जानकारी दी कि 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 4 हजार 451 लोग स्वस्थ भी हुए। खाड़ी के इस देश में कुल 56 हजार 910 संक्रमित पाए जा चुके हैं। यहां अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा है कि अगर जरूरत हुई तो देश में नई और सख्त बंदिशें लागू की जा सकती हैं।

ब्रिटेन : क्वीन एलिजाबेथ नजर आईं
महारानी एलिजाबेथ की रविवार को एक तस्वीर सामने आई। इसमें वो घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन में लॉकडाउन होने और फिर उसमें ढील दिए जाने के बाद पहली बार क्वीन नजर आईं। 94 साल की एलिजाबेथ शुरू से ही घुड़सवारी की शौकीन रही हैं। तस्वीर शुक्रवार की है लेकिन, इसे जारी रविवार को किया गया। ब्रिटेन में सरकार ने लॉकडाउन में ढील तो दी है लेकिन वहां के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं।

तस्वीर शुक्रवार की है, लेकिन इसे रविवार को जारी किया गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ घुड़सवारी करती नजर आईं।

बांग्लादेश : लॉकडाउन हटाया
तेजी से बढ़ते मामले और डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में ढील दे दी। यहां संक्रमण का खतरा शहरों में काफी ज्यादा है क्योंकि बेहद घनी आबादी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “हम लॉकडाउन हटा रहे हैं। जिंदगी अब पहले जैसी हो जाएगी। लोग पहले की तरह काम पर जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना जरूरी होगा।” रविवार को यहां 2545 मामले सामने आए। 40 लोगों की मौत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील में महामारी के बीच पुलिस ने रविवार को स्लम एरिया में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने मास्क लगाकर इसका विरोध किया। इनका आरोप है कि सरकार बजाए सुविधाएं देने के लोगों को यहां से हटाना चाहती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AtrmKI

Comments

Popular posts from this blog

Bhopal metro milestone: TBM `Durgavati` begins 24-meter deep underground tunnelling for city`s first metro corridor https://ift.tt/B3vV9So

Bhopal made history as TBM 'Durgavati' descends 24 meters to begin underground tunneling for the Bhopal Metro. Discover how this "mobile factory" will carve through rock to connect old Bhopal without disrupting surface traffic.   from Zee News :India National https://ift.tt/TONn0QM

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE

Lucknow fire tragedy: The troubling history of building where 15 died had a demolition order issued in 2016
https://ift.tt/c8syh5K

The tragic Lucknow Aliganj fire that claimed 15 young lives has exposed a dark history. Investigation records reveal that the building was slapped with an official demolition order by the LDA in 2016 for unauthorized construction before it was quietly revoked.   from Zee News :India National https://ift.tt/W0AwbGy