Skip to main content

अब तक 49.82 लाख संक्रमित और 3.24 लाख मौतें: ब्राजील में 24 घंटे में 17,408 मामले सामने आए और 1179 लोगों की जान गई https://ift.tt/2Xa9yMs

दुनिया में अब तक 49 लाख 82 हजार 875 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 56 हजार 361 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 24 हजार 535 हो गया है। उधर, ब्राजील में मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 17,408 मामले सामने आए, जबकि 1179 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 17 हजार 983 मौतें हो चुकी है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 15,70,583 93,533 3,61,180
रूस 2,99,941 2,837 76,130
स्पेन 2,78,803 27,778 1,96,958
ब्राजील 2,71,885 17,983 1,06,794
ब्रिटेन 2,48,818 35,341 उपलब्ध नहीं
इटली 2,26,699 32,169 1,29,401
फ्रांस 1,80,809 28,022 62,563
जर्मनी 1,77,827 8,193 1,55,700
तुर्की 1,51,615 4,199 1,12,895
ईरान 1,24,603 7,119 97,173

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका ब्राजील की यात्रा पर बैन लगा सकता है
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील से अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ब्राजील दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। राष्ट्रपति ने कहा- मैं नहीं चाहता कि लोग वहां से आएं और हमारे लोगों को संक्रमित करें या फिर वहां के लोग बीमार हों। हम ब्राजील में वेंटिलेटर्स भेजकर मदद कर रहे हैं।

अमेरिका: हिरासत में रखे गए 1145 प्रवासी संक्रमित
अमेरिका में हिरासत में रखे गए 1145 प्रवासी कोरोना से संक्रमित हैं। देश के इमिग्रेशनएंड कस्टम्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अब तक हिरासत में रखे गए 2194 लोगों की जांच हो चुकी है। नौ मई तक देश केप्रवासी केंद्रों में 27,908 लोग हिरासत में थे। वहीं छह मई को एक प्रवासी की मौत हुई थी।

इजराइल: आज से धार्मिक स्थल खुलेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश में बुधवार सुबह से धार्मिक स्थिल फिर से खोल दिए जाएंगे। इस तरह से इजराइल में एक हॉल में 50 लोगों की मौजूदगी में यहूदी उपासना गृह, मस्जिद और चर्च बुधवार सुबह से खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में एक-दूसरे के बीच दो मीटर की दूरी, मास्क पहनने और साफ-सफाई रखनी होगी। यहां 25 मार्च को धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे। देश में रेस्तरों, बार और नाइट क्लबों पर लगी पाबंदी को 27 मई से हटा लिया जाएगा। स्वीमिंग पुल और होटल भी 27 मई से खुल जाएंगे।

जर्मनी : 20 हजार हेल्थ वर्कर संक्रमित
जर्मनी की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को कहा कि तीन महीने के दौरान देश के 20 हजार 400 हेल्थ वर्कर संक्रमित हुए। इनमें से 61 की मौत हो चुकी है। 19 हजार से ज्यादा स्वस्थ हुए। देश के कुल संक्रमितों में 11 फीसदी यही हेल्थ वर्कर हैं। देशमें अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक 14 साल के बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान मास्क पहने लोग। ब्राजील दुनियाभर में चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WJLfWO

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE