Skip to main content

अब तक 50.85 लाख संक्रमित और 3.29 लाख मौतें: डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में 1.6 लाख नए मामले सामने आए https://ift.tt/2ypI8tO

दुनिया में अब तक 50 लाख 85 हजार 66 लोग संक्रमित हैं। 20 लाख 21 हजार 843 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 29 हजार 721 हो गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 6 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियस ने चेतावनी दी है कि महामारी अभी लंबे समय तक हमारे बीच रहने वालाहै।

टेड्रोस ने कम और मध्यम आय वाले देशों में इस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। साथ ही कहा कि दुनियाभर में जितने लोग प्रभावित हैं, इससे कहीं ज्यादा संक्रमित हैं। क्योंकि बहुत सारी जांच की रिपोर्ट अभी आई नहीं है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 15,91,991 94,994 3,70,076
रूस 3,08,705 2,972 85,392
ब्राजील 2,93,357 18,894 1,16,683
स्पेन 2,79,524 27,888 1,96,958
ब्रिटेन 2,48,293 35,704 उपलब्ध नहीं
इटली 2,27,364 32,320 1,32,282
फ्रांस 1,81,575 28,132 63,354
जर्मनी 1,78,531 8,270 1,56,900
तुर्की 1,52,587 4,222 1,13,987
ईरान 1,26,949 7,183 98,808

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका: एक दिन में 1561 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 1561 लोगों की जान गई है और 21 हजार 408 केस सामने आए हैं। देश में मरने वालों की संख्या 94 हजार 994 हो गया है, जबकि 15 लाख 91 हजार 991 संक्रमित हैं। वहीं, दो महीने के शटडाउन के बाद50 राज्य अब धीरे-धीरे खोले जाने लगे हैं। बुधवार को कनेक्टिकट पहला राज्य बना, जिसने कुछ शर्तों के साथ अपने यहां रेस्टोरेंट और दुकानों को खोल दिया। हालांकि, संक्रमण के चलते कई राज्य अभी अर्थव्यवस्था को खोले जाने को लेकर असमंजस में हैं।

ट्रम्प ने मिशिगन और नेवादा प्रांत की फंडिंग रोकने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में मेल के जरिए वोटिंग की योजना बनाने को लेकर मिशिगन और नेवादा प्रांतों की फंडिंग रोकने की धमकी दी है। ट्रम्प ने ट्वीट किया- मिशिगन लाखों लोगों के लिए गैरकानूनी तरीके से रिक्त मतदान पत्र भेज रहा है। वहीं, नेवादा मतपत्रों द्वारा अवैध वोट भेजकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का माहौल बना रहा है। हालांकि, मिशिगन के राज्य सचिव जोसलिन बेंसन ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "मिशिगन के प्रत्येक नागरिक ने मेल के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंसास और अरकंसास के गवर्नर से कोरोना को लेकर बात करते हुए।

अमेरिका में गोरों की तुलना में काले लोगों की मौत 3 गुना ज्यादा
एपीएम रिसर्च लैब के मुताबिक, अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों की मौत गोरों की तुलना में तीन गुना ज्यादा हुई है। लैब ने बुधवार को इस डेटा को सार्वजनिक किया। इसे ‘कलर ऑफ कोरोनावायरस’ नाम दिया गया है। अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों की मृत्यु-दर 50.3 प्रति लाख आबादी में है। वहीं गोोरों की 20.7, लैटिन अमेरिकियों की 22.9 और एशियन अमेरिकियों की 22.7 है। हर 2000 की आबादी में एक की मौत कोरोना से हुई है।

दक्षिण अफ्रीका: दो दिन के बच्चे की मौत
दक्षिण अफ्रीका में दो दिन के नवजात की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण देश में कोरोना से पहले शिशु की मृत्यु दर्ज की गई है। उसका जन्म समय से पहले ही हुआ था। नवजात की मां कोरोना पॉजिटिव है और बच्चा भी संक्रमित पाया गया था।" दक्षिण अफ्रीका में अब तब 18,003 लोग प्रभावित हुए हैं और 339 की मौत हो चुकी है।

अर्जेंटीना: कोरोना के 474 नए मामले
अर्जेंटीना में 24 घंटे में 474 नए मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 9283 हो गई है। संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 403 हो गई है। इससे एक दिन पहले यहां इस महामारी के 438 मामले दर्ज किये गये थे और नौ लोगों की मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूयॉर्क में फायर डिपार्टमेंट के स्टाफ एक कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाते हुए। यहां अब तक 3.68 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36om3rZ

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE