Skip to main content

अमेरिका में लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना का जोखिम बढ़ा, सैलून वर्कर से 91 लोग संक्रमित हुए https://ift.tt/3d4De4o

अमेरिका में लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना फैलने का जोखिम बढ़ रहा है। मिसौरी में एक संक्रमित सैलून वर्कर से 91 लोगों में कोरोना फैल गया है। इनमें 84 ग्राहक, 7 सैलून वर्कर हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस सैलून वर्कर से संक्रमण फैला, वह लॉकडाउन खुलने के बाद 8 दिन तक काम पर आया था।

मिसौरी में 4 मई से सैलून खुल गए थे। यहां कोरोना के अब तक 11 हजार 752 मामले आए हैं। जबकि 676 मौतें हुई हैं। मिसौरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के नेता माइक पार्सन गवर्नर हैं। ट्रम्प शुरू से लॉकडाउन खोलने पर जोर देते रहे हैं।

पास्ता फैक्ट्री में 22 कर्मचारी संक्रमित मिले
उधर, वॉशिंगटन के स्पोकन शहर की एक पास्ता फैक्ट्री में 22 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जे इंसली वॉशिंगटन के गवर्नर हैं। इंसली लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी दिखाने पर ट्रम्प की आलोचना कर चुके हैं। वॉशिंगटन में आंशिक लॉकडाउन खुला है। इसके तहत कुछ खाद्य उद्योग खोले गए हैं।
वॉशिंगटन में हेयर सैलून, जिम 1 जून के बाद खुल सकते हैं। यहां अब तक 20 हजार 395 मामले आए हैं। जबकि 1076 मौतें हुई हैं। अमेरिका के सभी 50 राज्यों ने अलग-अलग समय पर लॉकडाउन खोला था।

एक लाख मौतों के बावजूद ट्रम्प गोल्फ खेल रहे: बाइडेन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल दावेदार जो बाइडेन ने ट्रम्प की आलोचना की है। बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका में कोरोना से करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है और ट्रम्प गोल्फ खेल रहे हैं। दरअसल, ट्रम्प ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली बार शनिवार को वर्जीनिया में गोल्फ खेला था। अमेरिका में अब तक 16 लाख 66 हजार 829 मामले आए हैं। जबकि 98 हजार 683 मौतें हुईं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर मैरीलैंड की है। यहां समुद्र तट खुल चुके हैं, पर प्रशासन ने न्यूयॉर्क के लोगों के आने पर रोक लगा दी है। अमेरिका में न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 369,656 मामले आए हैं। 29,112 मौतें हुई हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gjnrAU

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE