Skip to main content

एक दिन में 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े, अब 2.46 लाख केस; उत्तरप्रदेश छठा राज्य बना, जहां 10 हजार से ज्यादा मामले https://ift.tt/30eEmPd

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 622 हो गई है।Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड10 हजार 521 मरीज बढ़े। वहींं, 5,490 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

अनलॉक -1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। इसके साथ, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार 130 से ज्यादा हो गए। राज्य में अब तक 268 मौतें हो चुकी हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
6 जून

10,521

5 जून 9379
4 जून 9847
3 जून 9689
2 जून 8815

देश के 5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: राज्य मेंशनिवार को 232 नए मरीज समाने आए और 15 लोगों ने जान गंवाई।भोपाल में 51 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 1733 हो गई। इसके अलावा इंदौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिंड में 14, उज्जैन में 12 और ग्वालियर में 10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9228 मरीज मिल चुके हैं।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां फ्री राशन, मास्क और सैनिटाइजर बांटा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश:यहां शनिवार को 370 नए मरीज मिले, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ा। कानपुर में 32, गाजियाबाद में 19, वाराणसी में 18, जौनपुर में 15 और गौतमबुद्धनगर में 14 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 103 मरीज मिल चुके हैं। यूपी 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने वाला देश का छठा राज्य बन गया है।

महाराष्ट्र: प्रदेश में शनिवार को 2739 संक्रमितबढ़े और 120 लोगों की मौत हो गई।सिर्फ मुंबई में ही 47 हजार 354 केस सामने आ चुके हैं। यहां 1247 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार 968 हो गई, इनमें से 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

यह तस्वीर मुंबई के मरीन ड्राइव की है। यहां लोग बड़ी तादाद में मॉर्निंग वॉक करने पहुंच रहे हैं। यह नजारा पिछ्ले चार दिन से रोज देखा जा सकता है।

राजस्थान: यहांशनिवार को 253 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 13 लोगों की जान गई। भरतपुर में 63, जोधपुर में 53, जयपुर में 36, सवाई माधोपुर में 15, पाली में 14, सीकर में 13 और चूरू में 10 मरीज मिले।राज्य में कुल संक्रमितों कीसंख्या 10 हजार 337 हो चुकी है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 231हो गया।

यह तस्वीर राजस्थान के पुष्कर की है। यहां अब लोग धीरे-धीरे आने लगे हैं।

बिहार: यहांशनिवार को 233 पॉजिटिव केस मिले। सुपौल में 28, मधुबनी और पूर्णिया में 16-16, मुंगेर में 15, सीवान में 13, सारण में 11 और समस्तीपुर में 10 मरीज मिले। राज्य मेंकुल 4831 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक29 की जान गई। कुल 88 हजार 313 सैंपल की जांच हो चुकी है।

यह तस्वीर पटना के एक होटल की है। सरकार ने राज्य में होटल और रेस्त्रां खोलने की मंजूरी दी है। होटल प्रबंधन इस दौरान सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रख रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली की है। एनएनजेपी अस्पताल के सामने सड़क पर एक व्यक्ति की अपने संदिग्ध संक्रमित रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर तबीयत बिगड़ गई और उसे वहीं लेट पड़ा। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण से 53 मौतें हुईं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreakindia-mumbai-delhi-coronavirus-news-and-coronavirus-live-updates-07-june-2020-127383739.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE