Skip to main content

कैलिफोर्निया-एरिजोना में आग: 14 हजार एकड़ जंगल खाक, टस्कन में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया https://ift.tt/2YsbXmj

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया और एरिजोना के जंगलों में आग फैल गई है। दक्षिणी कैलिफोर्निया के कैंप पेंडलटन में पिछले 24 घंटे में करीब 8 हजार एकड़ जंगल खाक हो गया। वहीं, लॉस एंजेलिस के अलग-अलग इलाकों में 1200 एकड़ में आग से नुकसान हुआ है।

वेंचुरा काउंटी में आग से 200 एकड़ जंगल तबाह हो गया। लेक पिरु इलाके से 2100 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। 125 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। उधर एरिजोना के टस्कन में भी आग फैलती जा रही है। यहां करीब 5 हजार एकड़ जंगल चपेट में है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

पिछले साल अक्टूबर में कैलिफोर्निया में आग के कारण 1 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा था, 25 हजार से ज्यादा घर राख हो गए थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो एरिजोना के टस्कन शहर की है। यहां पर जंगल की आग सैंटा कैटेलिना की पहाड़ियों तक फैल गई है। अब इसने रिहायशी इलाकों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSfFjY

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE