Skip to main content

दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रही है, लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर 59% वक्त ज्यादा दे रहे हैं भारतीय https://ift.tt/3hvKoR9

दुनियाभर में सोशल मीडिया का क्रेज किस तरह बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब दुनियाभर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या, इसे इस्तेमाल नहीं करने वालों की संख्या से ज्यादा हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। अभी तक ये होता था कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों की संख्या, इसे इस्तेमाल नहीं करने वालों की संख्या से कम ही रहती थी।

ये आंकड़ा डेटा रिपोर्टल की रिपोर्ट में सामने आया है, जिसे हूटसूट और वी आर सोशल ने तैयार किया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 3.96 अरब हो गई है, जो दुनिया की आबादी का 51% है।

हर दिन 10 लाख, हर सेकंड 12 लोग सोशल मीडिया यूजर्स से जुड़े

डेटा रिपोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या में 10% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस दौरान 37.6 करोड़ लोग सोशल मीडिया से जुड़े। अगर इसका औसत निकाला जाए, तो हर दिन 10 लाख यूजर्स और हर सेकंड 12 लोग सोशल मीडिया से जुड़े।

इंटरनेट यूज करने का समय बढ़ा, सोशल मीडिया पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं वक्त बिताती हैं

कोरोनाकाल में इंटरनेट इस्तेमाल करने का समय भी बढ़ा है। इससे पहले अप्रैल में डेटा रिपोर्टल की रिपोर्ट आई थी। उस समय तक इंटरनेट पर हर दिन हर यूजर औसतन 3 घंटे 24 मिनट बिता रहा था। जबकि, जुलाई में आई रिपोर्ट में ये समय करीब दोगुना बढ़ गया। अब इंटरनेट पर रोजाना हर यूजर 6 घंटे 42 मिनट बिता रहा है।

जबकि, सोशल मीडिया पर भी हर यूजर रोजाना औसतन 2 घंटे 22 मिनट बिताता है। हर दिन सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स के बिताए वक्त को जोड़ दिया जाए, तो हर दिन 10 लाख साल के बराबर समय सिर्फ सोशल मीडिया पर ही खर्च हो जाता है।

भारत में हर यूजर हर दिन सोशल मीडिया पर औसतन 2 घंटे 24 मिनट बिताता है। हमारे देश में सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने के मामले में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं।

लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर भारतीयों का वक्त 59% बढ़ा

लंदन की रिसर्च फर्म ग्लोबल वेब इंडेक्स ने कोरोना लॉकडाउन के बीच दुनिया के 18 देशों में सर्वे किया था। इस सर्वे में सामने आया था कि लॉकडाउन की वजह से लोग सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा समय बिता रहे हैं। मई में हुए सर्वे में आया था कि सोशल मीडिया पर भारतीयों का समय 56% बढ़ गया है।

जबकि, जुलाई में आए सर्वे के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भारतीय पहले के मुकाबले 59% ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा समय फिलीपींस के लोग बिताते हैं और लॉकडाउन में उनका समय ही सबसे ज्यादा 67% बढ़ा है।

फेसबुक के ढाई अरब से ज्यादा यूजर्स, वॉट्सऐप के 2 अरब यूजर्स

फेसबुक लगातार दुनियाभर की सबसे पसंदीदा सोशल मीडिया वेबसाइट बनी हुई है। अभी इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.6 अरब से ज्यादा है। जबकि, फेसबुक के ही मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप मैसेंजर के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.08 अरब से ज्यादा मंथली यूजर्स हैं।

फेसबुक के बाद दूसरे नंबर पर यूट्यूब है, जिसके पास 2 अरब यूजर्स हैं। वहीं चीन की टिकटॉक ऐप टॉप-5 में भी नहीं। टिकटॉक भले ही तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अभी भी इसके 80 करोड़ यूजर्स ही हैं।

डिजिटल इंडिया की बातः देश की 50% आबादी तक इंटरनेट की पहुंच

डेटा रिपोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की 137 करोड़ आबादी में से 102 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन कनेक्शन हैं। यानी कुल आबादी में से 78% के पास मोबाइल है। वहीं, इंटरनेट यूजर्स की बात की जाए तो देश की 50% आबादी तक इंटरनेट की पहुंच है।

2019 तक देश में 68.76 करोड़ लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते थे। इनमें से 40 करोड़ ऐसे थे, जो सोशल मीडिया यूजर्स भी थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Social Media India Users Statistics 2020/Coronavirus Lockdown Updates | Every Indian Spends An Average Of 2:24 Hours Daily On Facebook, Twitter, And Instagram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OMP88H

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE