Skip to main content

इंदिरा गांधी भी रह चुकी हैं लखनऊ में, उन्हें पसंद था हजरतगंज और अमीनाबाद जाना, पति फिरोज गांधी से यहीं से हुई थी अलगाव की शुरुआत https://ift.tt/2CYlNVW

केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी कोदिल्ली स्थित लोधी स्टेट के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस दिया है। अब खबर है कि प्रियंका गांधी लखनऊ में शिफ्ट होंगी और यहीं से यूपी की राजनीति करेंगी। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी लखनऊ में रही थीं। सीनियर जर्नलिस्ट प्रदीप कपूर बताते हैं कि लखनऊ से ही इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बीच अलगाव की शुरुआत हुई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी लखनऊ केगोखले मार्ग स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के बंगले को अपना आशियाना बनाएंगी। कौल इंदिरा गांधी की मामी थीं।

वे बताते हैं किइस दरार के पीछे दोनों का इगोसबसे बड़ा कारण था।दरअसल, इंदिरा बड़े बाप की बेटी थीं और फिरोज भी बहुत एग्रेसिव थे। वे अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीते थे। उन्हें इस बात कागुमान नहीं थाकि वे नेहरू के दामाद हैं।

लाप्लास में बंगला नंबर 6 में रहते थे इंदिरा और फिरोज

साल 1945-1948 के बीच इंदिरा गांधी और उनके पति फिरोज गांधी यहां करीब 15 दिनों तक रहे थे। यह उनका पहला आशियाना था, जो लखनऊ के हजरतगंज में है।

इंदिरा गांधी के लखनऊ प्रवास को लेकर हमारी मुलाकात गांधी आश्रम के सेक्रेटरी आर. एन. मिश्रा से हुई। आर. एन. मिश्रा लखनऊ के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिनका फिरोज गांधी से मिलना-जुलना होताथा। आर. एन. मिश्रा बताते हैं कि इंदिरा के साथशादी के बाद, फिरोज को नेशनल हेराल्ड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाकर लखनऊ भेज दिया गया। यह वही अख़बार था जिसकी स्थापना नेहरूने 1937 में की थी। इसका दफ्तर कैसरबाग में हुआ करता था, जोकि आज इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल मेंबदल गया है।

आर. एन. मिश्राबताते हैं कि शायद साल 1945-48 के बीच का का समय था। ट्रेन से जब गांधी दंपतिआएतो लखनऊ में उनका पहला आशियाना हजरतगंज में गांधी आश्रम के सामने बनी बिल्डिंग के उपरी हिस्से में बने एक फ़्लैट में था। यह फ्लैट गांधी परिवार के किसी करीबी दोस्त का था। यहांलगभग 10 से 15 दिन ही इंदिरा और फिरोज रहे होंगे।

फोटो लखनऊ के लाप्लास कॉलोनी की है। यहां स्थित बंगला नंबर 6 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके पति फिरोज गांधी रहे थे।

इसके बाद उन्हें लाप्लास में बंगला नंबर 6 आवंटित कर दिया गया था। उस समय वहां बड़े अफसरों के बंगले हुआ करते थे। आज के दौर में वहां सरकारी मल्टी स्टोरबिल्डिंग बनी हुई है। जो कि सहारागंज के सामने है। यह वही बिल्डिंग है, जहां पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयीभी रह चुके हैं।

इंदिरा को पसंद थी गंजिंग तो फिरोज का ठिकाना बन गया था कॉफीहाउस

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हनुमान त्रिपाठी बताते हैं कि मुझे अपने सीनियर लीडर्स से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिकइंदिरा गांधी को गंजिंग बहुत पसंद थी। वह नईउम्र की महिला थीं। उन्हें फिरोज गांधी के साथ अक्सर गंज में लोग देखा करते थे। इसके साथ हीइंदिरा को लखनऊ में चौक, अमीनाबाद और मॉडल हाउस भी बहुत पसंद था। वह यहांअपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जाया करती थीं। जबकि अमीनाबाद और चौक में वह खरीदारी करने जाती थीं।

यही नहीं वह अपनी मामी शीला कौल के यहांभी आती-जाती रहती थीं। इंदिरा गांधी को किताबों से भी बहुत लगाव था। उस समय वह यूनिवर्सल बुक डिपो में जाया करती थीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद जब वह लखनऊ पहली बार आईं तबवहयूनिवर्सल बुक डिपोगईंथीं। जहां तक फिरोज गांधी की बात है, उनकाउठना-बैठनाकॉफीहाउस मेंहुआ करता था।

फोटो गांधी आश्रम के सेक्रेटरी आर. एन. मिश्रा की है। इनकी मुलाकातफिरोज गांधी से अक्सर होती रहती थी।

काफी हाउस के बाहर चाट खाया करते थे

आर. एन. मिश्रा बताते हैंकि उस समय कॉफी हाउस के बरामदे में एक चाट वाला अपनी दुकानलगाया करता था। शाम में वह कुप्पी जलाया करता था। जब भी फिरोज कॉफ़ी हाउस आते तो पहले उसे डांटते कि कुप्पी मत जलाओ, इस वजह से चाट खराब होती है। फिर कुप्पी जब बुझ जाती थी तो उससे चाट खाया करते थे।

यही नहीं जब उस चाट वाले ने वहां से दुकान हटा ली तो फिरोज चाट खाने चौक जाने लगे। उस समय कॉफीहाउस में राजनेता, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्टों का जमावड़ा खूब लगा करता था। जिसका लुत्फ फिरोज गांधी भी उठाया करते थे।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके पति फिरोज गांधी।फिरोज से इंदिरा की शादी 1942 में हुई थी। (फाइल फोटो)

यहीं से पड़ी रिश्ते में दरार

फिरोज गांधी के बारे में जानने वाले चाहे सीनियर जर्नलिस्ट प्रदीप कपूर हो या आर. एन. मिश्रा दोनों का ही मानना है कि शादी के एक साल बाद से ही इंदिरा और फिरोज में मनमुटाव होने लगा था। लेकिन, रिश्तेमें दरार लखनऊ में ही आकर पड़ी।

उस समययह बात भी सामने आई कि लखनऊ में फिरोज के कुछ महिलाओं से संबंध थे, जिसकी जानकारी इंदिरा गांधी को हुई। यहीं से दोनों के बीच दरार पड़ी और फिर वह अपने पिता जवाहरलाल नेहरूके पास उनकी देखभाल के लिए चली गईं। जबकि फिरोज गांधी लखनऊ में ही रुक गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी को दिल्ली स्थित बंगले को खाली करने का आदेश दिया है। अब प्रियंका गांधी लखनऊ में शिफ्ट होंगी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी लखनऊ में रही थींं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eY3vCn

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE