Skip to main content

पिछड़े समाज की सबसे बड़ी निशानी- वहां महिलाओं के फैसले पुरुष करते हैं, बदलाव लाने का सबसे सशक्त तरीका प्रेम ही है   https://ift.tt/2E09jxH

मेलिंडा गेट्स की किताब-’द मोमेंट ऑफ लिफ्ट- हाउ एम्पॉवरिंग वुमन चेंज द वर्ल्ड’ न्यू यॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलिंग बुक है। किताब में मेलिंडा ने उन महिलाओं के बारे में लिखा है, जिन्होंने किसी दौर में उन्हें प्रभावित और प्रेरित किया। मेलिंडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत उपलब्धियों से कई निष्कर्ष निकाले हैं। पढ़िए उनके कुछ चुनिंदा कोट्स-

संसाधनों के रास्ते सबके लिए खोलने के लिए खुद को अलग और श्रेष्ठ मानना छोड़ना होगा

  • हर समुदाय में यह बुराई है कि महिलाओं को उनके ही घरों में बाहरी समझा जाता है। यह सोच इस समय की सबसे बड़ी चुनौती है। जिन लोगों को हम हाशिये पर धकेल देते हैं, उनसे ही हमें डर लगता है।
  • एक पिछड़े समाज की सबसे बड़ी निशानी यह है कि वहां महिलाओं के लिए निर्णय पुरुष करते हैं।
  • दुनिया में बदलाव लाने का सबसे सशक्त तरीका प्रेम है। प्यार, दूसरों को पनपने में मदद करने का माध्यम है। किसी को सशक्त बनाने की शुरुआत उसमें आत्मबल पैदा करने से होती है। यानी वह सबसे पहले अपनी इज्जत करना सीखे।
  • संसाधनों के रास्ते सभी के लिए खोलने होंगे। हमें खुद को अलग और श्रेष्ठ मानना छोड़ना होगा।
  • बहुत सारा धन, कई भ्रम पैदा करता है। यह स्वयं को श्रेष्ठ समझने के विचार को भड़काता है और विकृत बना देता है। खासतौर पर तब, जब आपको यह लगने लगता है कि पैसा कमा लेना, योग्यता कमा लेना है।
  • बुद्धिमानी अधिक से अधिक तथ्य जुटाने में नहीं है। बल्कि सत्य को गहराई में जाकर दिल से स्वीकार करने और समझने में है।
  • अपने अनुभव से मैंने जाना है कि दुनिया में गरीबी और बीमारी के पीछे सबसे बड़ा कारण महिलाओं पर वित्तीय और कानूनी प्रतिबंध लगाने की संस्कृति है।
  • जब आप यह समझने की कोशिश करते हैं कि दूसरे क्या महसूस कर रहे हैं, तो आप वह देखने लगते हैं जो वो देख रहे हैं। तब आप एक-दूसरे को समझ सकते हैं।
  • यदि आप अपना एजेंडा खुद सेट नहीं करेंगे, तो कोई और यह काम आपके लिए कर देगा। अगर मैंने अपने लिए महत्वपूर्ण चीजों के मुताबिक अपने काम तय नहीं किए, तो कोई और उसके लिए महत्वपूर्ण चीजों के अनुसार मेरे काम तय कर देगा।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अपनी किताब द मोमेंट ऑफ लिफ्ट के साथ मेलिंडा गेट्स। इसमें उन्होंने कई प्रेरक कोट्स लिखे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WC9zJx

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE