Skip to main content

आज गुरु पूर्णिमा है और चंद्र ग्रहण भी; नेपाल की सियासत में भी पिक्चर अभी बाकी है... https://ift.tt/2VH4m2P

1. आज गुरु पूर्णिमा
आप मनाएं, न मनाएं, लेकिन यह जान लीजिए कि गुरु पूर्णिमा ऐतिहासिक भी है और पौराणिक भी। अगली कुछ लाइनों के जरिए आपको इसी एहसास से गुजारने की कोशिश करते हैं...

...तो बात शुरू करते हैं आदि गुरु भगवान शिव से। कोई 15 हजार साल पहले गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने सप्तऋषियों को शिष्य बनाया और यौगिक विज्ञान समझाया। मौसम बीते, साल गुजरे, सदियां बीतीं और वही यौगिक विज्ञान आज का योग बन गया।

इसी तरह 2500 साल पहले गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश पांच शिष्यों को दिया। यह धर्मचक्र प्रवर्तन कहलाया। जैन धर्म में भी यह दिन खास है। गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान महावीर ने पहला शिष्य बनाया और सत्य, अहिंसा का उपदेश दिया। इसी दिन महर्षि वेद व्यास जन्मे। वही वेद व्यास, जिन्होंने वेदों को चार हिस्सों में बांटा, महाभारत लिखी, 18 पुराणों की रचना की।

2. ये जेसीबी का सही इस्तेमाल है
तोड़फोड़ तो परेशान ही करती रही है, जैसे भी देखें। लेकिन कभी-कभी इसकी बदसूरती उतनी भी बुरी नहीं लगती। कुछ ऐसा ही था, जब शनिवार को उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे के घर की दीवारें तोड़ी जा रही थीं। गुस्सा इतना था कि वहां रखी महंगी कारों को भी जेसीबी से रौंद दिया गया। जेसीबी भी वही थी, जिससे विकास दुबे ने शूटआउट से पहले पुलिस को रोकने के लिए अपने घर के सामने लगा रखा था। कानपुर के पास हुए इस शूटआउट में डीएसपी रैंक के सर्कल ऑफिसर समेत 8 पुलिसवालों की मौत हुई थी।

विकास अब भी फरार है। उधर, शूटआउट से पहले पुलिस रेड की जानकारी लीक करने के शक में एक थानेदार साहब सस्पेंड कर दिए गए। शक इसलिए भी गहराया, क्योंकि जब गैंगस्टर के घर पर रेड डाली जा रही थी, तब ये थानेदार साहब सबसे पीछे चल रहे थे।

3. नेपाल की सियासत में पिक्चर अभी बाकी है!
नेपाल की राजनीति में प्रधानमंत्री केपी ओली के धोबीपछाड़ दांव का क्लाइमैक्स आना बाकी है। सारे सवालों के जवाब सोमवार को मिल सकते हैं। नेपाल में अभी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। जैसे हमारे यहां भाजपा में संसदीय बोर्ड है और कांग्रेस में सीडब्ल्यूसी, वैसे ही नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में स्टैंडिंग कमेटी सब तय करती है। पेंच ये है कि इस कमेटी के 44 में से 33 मेंबर प्रधानमंत्री के खिलाफ हो गए हैं।

वजह है भारत। इसलिए नहीं कि भारत ने कुछ किया है, बल्कि इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री ओली ने भारत पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ओली को होम ग्राउंड पर बाउंसर झेलने पड़ रहे हैं। स्टैंडिंग कमेटी की शनिवार को तय बैठक नहीं हो पाई और मामला सोमवार तक टल गया।

4. मोदी बनाम मनमोहन
मोदी जब कहीं जाते हैं, तो अगले कुछ दिनों के लिए सुर्खियां एडवांस में दे जाते हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री अचानक लद्दाख पहुंचे और शाम ढलने से पहले दिल्ली लौट आए। पर सोशल मीडिया बहस को शनिवार तक खींच लाया। बहस इस पर होने लगी कि मोदी तो 69 की उम्र में लद्दाख पहुंचे। मनमोहन सिंह तो 2005 में वहां 73 की उम्र में गए थे। उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी।

इसी बीच, एक और बात होती रही कि मोदी के कारण गलवान के घायल सैनिकों को अस्पताल से कॉन्फ्रेंस रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। खूब सारे सबूत भी पेश किए जाते रहे। इस पर फौज ने सफाई दी। कहा- जहां सैनिकों को रखा गया है, वह अस्पताल का ऑडियो विजुअल हॉल जरूर है, लेकिन कोरोना की वजह से उसे पहले ही आइसोलेशन सेंटर में बदला जा चुका था। घायल सैनिक तो पहले दिन से वहीं पर भर्ती हैं।

5. आज चंद्र ग्रहण भी है
जब सूरज, धरती और चांद एक कतार में आते हैं और धरती का साया चांद पर पड़ने लगता है तो हम इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह बात इसलिए, क्योंकि आज ऐसा ही दिन है। 30 दिन में दूसरा चंद्र ग्रहण और तीसरा ग्रहण। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण था।

रविवार को चंद्र ग्रहण सुबह 8.37 बजे से शुरू होगा। खत्म 11.22 पर होगा। भारत में यह दिखने वाला नहीं है। इस बार इत्तेफाक यह है कि गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण आ रहा है। अगली बार ऐसा संयोग 2038 में आएगा। पिछली बार 19 साल पहले यानी 2001 में ऐसा हुआ था।

6. आज राज को राज रहने दें...
आज रविवार है। दिन कैसा बीतेगा, यह भी जान लेते हैं। कल टैरो कार्ड्स से हमने समझा था। आज न्यूमरोलॉजी पर लौटते हैं। रविवार का अंक 5 है। जिनका अंक 1 और 3 है, उन्हें आज राज को राज बनाए रखना होगा। जिनका अंक 2 है, उन्हें जोश में होश बनाए रखना होगा। 4 अंक है, तो पुरानी चोट दिक्कत दे सकती है। अंक 7 है तो याद रखें कि अपने लोगों पर तानाशाही चलने से रही।

आपके लिए 4 खबरें और, शायद आपको अच्छी लगें...

  • इंस्टाग्राम का टिकटॉक जैसा फीचर
    टिकटॉक को मिस कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कीजिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने पिछले साल नवंबर में 'रील्स' नाम के एक नए फीचर का ट्रायल लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए यूजर टिकटॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। अब इंस्टाग्राम इस फीचर को भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। रील्स के जरिए यूजर 15 सेकेंड का वीडियो बना सकते हैं...
  • भारत में सिर्फ काले-गोरे का भेदभाव नहीं
    लोग महिला को प्रोडक्ट क्यों समझते हैं, हर विज्ञापन में क्यों लिखा होता है- गोरी-पतली लड़की चाहिए। क्या अपने देश में सिर्फ काले-गोरे का ही भेदभाव है? इनके पीछे की वजह क्या है? जिम्मेदार कौन है? इन बातों के जवाब भी हैं....


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) Timing, Guru Purnima Today Update | Nepal Political Crisis (KP Sharma Oli) - Morning News Briefing From Dainik Bhaskar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dXEXbu

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE