Skip to main content

राजस्थान की राजनीति के फाइटर पायलट बने सचिन; उनका दांव सिंधिया जैसा, लेकिन आंकड़े मध्यप्रदेश जैसे नहीं https://ift.tt/3035QFN

1. अस्तबल से घोड़े निकल रहे हैं...
आपने ऊपर जो तस्वीर देखी, उस पर मत जाइए, क्योंकि राजनीति में मुस्कुराहटें बदल भी सकती हैं। 2018 के रंग 2020 में बदल गए हैं। कांग्रेस में बागी-2 टाइप की सिचुएशन आ गई है। मध्यप्रदेश में सिंधिया की बगावत को चार महीने भी नहीं बीते थे कि राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट के इसी तरह के तेवर नजर आने लगे।

अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश का जैसे ही खुलासा हुआ, एक दिन के अंदर पायलट ने गियर बदल लिए। वे फाइटर पायलट वाली भूमिका में आ गए और 12 विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच गए।

इस सबके बीच, ये तो मानना होगा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में इनोवेशन हो रहा है। पहले अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को बकरा मंडी से जोड़ दिया। अब कपिल सिब्बल घोड़े-अस्तबल की बात कर रहे हैं। पूछ रहे हैं- ‘क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद ही हम जागेंगे?’ हालांकि, ये समझ नहीं आया कि इसमें ‘हम’ और ‘अस्तबल’ से उनके मायने कांग्रेस से हैं या देश की राजनीतिक व्यवस्था से हैं?

अब कुछ बातें जो हमारे रिपोर्टर्स ने बताईं...

  • पहली- स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का नोटिस आने के बाद से पायलट समर्थक विधायक नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं और अब गहलोत के साथ काम करना नामुमकिन है। विधायक सवाल करने लगे हैं कि आपणो मुख्यमंत्री कौन?
  • दूसरी- राजस्थान में कांग्रेस की हालत मध्यप्रदेश जितनी बुरी भी नहीं। 200 विधायकों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 का आंकड़ा है। भाजपा 72 पर है। जो 13 विधायक गहलोत सरकार के साथ हैं, वे भाजपा के साथ आ जाएं, तो भी आंकड़ा 85 तक ही पहुंचता है। कांग्रेस के कम से कम 15 विधायक अपनी विधायकी छोड़ दें और फिर निर्दलीय और बाकी छोटे दलों के सभी विधायक भाजपा के साथ आ जाएं, तभी भाजपा की सरकार बन सकती है।

आज क्या होगा?
सीएम गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यहां लगने वाली विधायकों की हाजिरी से स्थिति काफी हद तक साफ हो सकती है।

2. ट्रम्प का मास्क
ऊपर हुई देश की बात। अब चलते हैं विदेश। खबर है अमेरिका से। ट्रम्प यहां के अब तक के सबसे चर्चित राष्ट्रपति हैं। मार्च से दुनियाभर में कोरोना की चर्चा है, लेकिन ट्रम्प जुलाई में जाकर पहली बार मास्क पहने दिखे हैं। एक बार मई में फोर्ड के प्लांट में उनकी मास्क पहने फोटो दूर से खींची गई। यह सोशल मीडिया पर आई, लेकिन वेरिफाई नहीं हो सकी। इसके बाद वे खुलकर मास्क का विरोध करते रहे।

अब मास्क पहनने के बाद उन्होंने जो कहा है, उसे सुनकर उनके विरोधी भी शरमा जाएंगे। उन्होंने कहा- ‘मैं कभी भी मास्क पहनने के खिलाफ नहीं था, लेकिन इसे पहनने का सही वक्त और जगह होती है।’ यानी ट्रम्प के हिसाब से मास्क पहनने का सही वक्त अब जाकर आया है।

3. अक्टूबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जाएगी
भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब पक्का है, लेकिन ये दौरा अभी नहीं होगा, अक्टूबर में होगा। तब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20 खेलेगी। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा कि हमने दौरे को मंजूरी दे दी है। अब हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों का क्वारैंटाइन पीरियड कम किया जाए, क्योंकि दो हफ्ते होटल के रूम में रहना बहुत मुश्किल होगा। यह खिलाड़ियों के लिए डिप्रेसिंग और डिसपॉइंटिंग होगा।

4. आज का दिन कैसा रहेगा?
इसे एस्ट्रोलॉजी और न्यूमरोलॉजी, दोनों तरह से समझ लेते हैं। एस्ट्रोलॉजी कहती है कि सोमवार को दो शुभ योग बन रहे हैं। इससे पांच राशियों मेष, वृष, मिथुन, सिंह और कुंभ के लिए दिन फायदे वाला हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आपके लिए दिन ठीक है। तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों को संभलकर रहना चाहिए।

न्यूमरोलॉजी कहती है कि सोमवार को तारीख है 13 और इसका मूल अंक 4 है। आज 2 अंक वालों को फायदा मिल सकता है, 5 अंक वालों को थकान रह सकती है। अभी कोरोना चल रहा है, आप कहीं जाना नहीं चाहेंगे, फिर भी 8 अंक वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

5. आज से जुड़ी तीन खबरें

  • 4 शहरों में आज से लॉकडाउन

महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे, कश्मीर के श्रीनगर और मेघालय के शिलॉन्ग में लॉकडाउन लगने जा रहा है। पुणे में लॉकडाउन इसलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि जुलाई के 12 दिनों में यहां कोरोना के मामले 20 हजार से बढ़कर 28 हजार से ज्यादा हो गए हैं। यहां सोमवार आधी रात से 23 जुलाई तक फुल लॉकडाउन रहेगा। ठाणे में 19 जुलाई, शिलॉन्ग में 15 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। श्रीनगर के 68 कंटेनमेंट जोन में सोमवार से लॉकडाउन शुरू होगा। यह कब तक चलेगा, यह साफ नहीं है।

  • विकास दुबे मामले में आज हो सकती है सुनवाई

पिछले दिनों गैंगस्टर विकास दुबे का कानपुर के पास एनकाउंटर हो गया। पुलिस उसे जिस गाड़ी में ले जा रही थी, वह पलट गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश में वह मारा गया। इस एनकाउंटर की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई पिटीशंस दायर हुई हैं। इन पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

  • गूगल के प्रोडक्ट की लॉन्चिंग आज

गूगल ने शनिवार रात एक ट्वीट किया था। उसमें लिखा था, ‘गहरी सांस लें और तैयार रहें। इस सोमवार कुछ खास आ रहा है।’ माना जा रहा है कि गूगल अपना स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर सकता है। आज दोपहर 2 बजे से इसके वर्चुअल इवेंट की भारत में स्ट्रीमिंग होगी। इसमें गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भी बोल सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 14 दिसंबर 2018 की है। राजस्थान में कांग्रेस जीत गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री तय नहीं हो पा रहा था। तब राहुल कांग्रेस अध्यक्ष थे। गहलोत और पायलट से लंबी मुलाकात के बाद उन्होंने यह फोटो ट्वीट की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32aRUfJ

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE