Skip to main content

विकास दुबे को फैसला ऑन द स्पॉट होने का डर था; पाकिस्तान ही नहीं, उसके क्रिकेट बोर्ड के हाल भी खस्ता हैं https://ift.tt/3fiX798

1. एनकाउंटर का डर
करीब ढाई सौ साल पहले इटली के महान क्रिमिनाेलॉजिस्ट शेजार कह गए थे कि डर इससे पैदा नहीं होता कि सजा कितनी सख्त है। डर तब पैदा होता है, जब यह पता हो कि अब सजा मिलना बिल्कुल तय है। ...उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में ऐसा ही हुआ। सात दिन में उसके पांच गुर्गे मारे गए। लग रहा था कि विकास दुबे का भी एनकाउंटर तय है, लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। फैसला ऑन द स्पॉट होने के डर से विकास दुबे ने सोच-समझकर सरेंडर कर दिया।

यूपी से लेकर एमपी तक की पुलिस और दोनों ही राज्यों की भाजपा सरकारों के कई-कई मंत्री और मुख्यमंत्री तक यही बताते रहे कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आए विकास को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने भले ही कुछ भी कहा हो, पर लोगों ने इसे सरेंडर ही ज्यादा माना। कारण यह कि जो अपराधी चंबल के डाकुओं से भी बर्बर हो, जो बचपन में अपने स्कूल के प्रिंसिपल का खून कर चुका हो और जिस पर 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हों, वह 4 राज्यों से होते हुए 1250 किलोमीटर का सफर तय कर इतने आराम से महाकाल के दर्शन करने नहीं जाएगा और निहत्थे सिक्युरिटी गार्ड की गिरफ्त में भी नहीं आएगा।

इस घटनाक्रम से खादी और खाकी की मिलीभगत होने की बू आई। कांग्रेस को भी बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। इसकी झंडाबरदारी दिग्विजय सिंह ने की। इसे प्रायोजित सरेंडर बताया और श्रेय मध्यप्रदेश के मौजूदा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दे दिया। आखिरमें चुटकी ले ली कि नरोत्तम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वक्त कानपुर जिले के पार्टी प्रभारी थे।

पढ़ें: विकास दुबे की गिरफ्तारी से उठते 10 सवाल

2. बिहार के 7 जिलों में आज से लॉकडाउन, एक जिले में पहले से लागू
बिहार के सात जिलों में आज से लॉकडाउन लगने जा रहा है। पटना और पूर्णिया में आज से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। नवादा और बक्सर में 12 जुलाई तक पाबंदियां रहेंगी। खगड़िया और मोतिहारी में 14 जुलाई और कैमूर में 17 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। भागलपुर में 9 जुलाई से लॉकडाउन शुरू हो चुका है, जो 16 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान गैर-जरूरी सामान की दुकानें बंद रहेंगी। इस सख्ती की वजह है- कोरोना ब्लास्ट। बिहार में बुधवार काे एक दिन में अभी तक के सबसे ज्यादा 749 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार हो गई।

पढ़ें: लॉकडाउन में बैंक कर्मियों को छूट, पेट्राेल पंप खुले रहेंगे

3. भारत-चीन के बीच आज फिर बातचीत
कहा ये जा रहा है कि गलवान घाटी अब खाली हो चुकी है। भारत-चीन के सैनिकों के बीच पिछले महीने यहीं झड़प हुई थी। चीन की सेना यहां से दो किमी पीछे हट चुकी है। पेट्रोलिंग पॉइंट 15 और 17-ए से भी सेना हटाने पर रजामंदी बन चुकी थी। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को दोबारा वर्चुअल मीटिंग होगी। इसमें पैंगोंग झील और डेपसांग इलाके से सेनाएं हटाने पर चर्चा होने के आसार हैं।

4. पीसीबी के बुरे हाल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालत खस्ता है। इतनी कि इंग्लैंड दौरे के लिए उसे स्पॉन्सर तक नहीं मिल पा रहा। इससे खिलाड़ियों की मैच फीस पर असर पड़ेगा। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट की सीरीज 5 अगस्त से शुरू हो रही है। पीसीबी का मार्केटिंग डिपार्टमेंट अब तक सिर्फ एक बिडर ढूंढ पाया। उसने भी पिछली डील से 70% कम रकम देने की पेशकश की। पिछली डील कितने की थी, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। अब पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी जर्सी पर शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो लगाकर खेलेंगे। यह फाउंडेशन चैरिटी पार्टनर है। यानी इससे भी बोर्ड को पैसे मिलने से तो रहे।

पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से पाकिस्तान के लिए ये सीरीज अहम

5. आज का दिन कैसा रहेगा?
आज है शुक्रवार। एस्ट्रोलॉजी बता रही है कि आज सूर्य-चंद्रमा ऐसी जगहों पर हैं कि सौभाग्य योग बन रहा है। इसका अच्छा असर 7 राशियों पर है। सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में अच्छा रह सकता है। लेकिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

पढ़ें: 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

आपके लिए 2 खबरें और... शायद आप इन्हें पढ़ना चाहें

सैमसंग की पहली मेड-इन-इंडिया स्मार्टवॉच
सैमसंग ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया स्मार्टवॉच गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 4G एल्युमीनियम एडिशन लॉन्च कर दी है। कीमत है 28,490 रुपए। यह 11 जुलाई से रिटेल स्टोर्स पर और ऑनलाइन मिलेगी। साउथ कोरियाई टेक कंपनी ने यह भी कह दिया है कि वह अब अपने पूरे स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो को भारत में तैयार करेगी। देखें:गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 4G के फीचर्स...

कोरोना का डर कैसे निकालें
वायरस से बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग रख रहे हैं और हाईजीन बरत रहे हैं। इसके बावजूद कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लोगों में डर का माहौल है। कोरोना से जुड़े डर भी बहुत जटिल हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि परेशान लोगों से बातचीत के दौरान क्या कहना चाहिए और क्या नहीं...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vikas Dubey | News Brief/Dainik Bhaskar Morning Latest [Updates]; Gangster Vikas Dubey Arrest In Madhya Pradesh Ujjain and Lockdown In Bihar District


from Dainik Bhaskar /national/news/news-brief-dainik-bhaskar-morning-latest-updates-gangster-vikas-dubey-arrest-in-madhya-pradesh-ujjain-and-lockdown-in-bihar-district-127497502.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE