Skip to main content

संसद में पहली बार महिला सदस्याें की संख्या 100 पार, लाेकसभा में 78 और राज्यसभा में 25 महिलाएं https://ift.tt/3gHdCfJ

संसद का आगामी मानसून सत्र इस बार विशेष हाेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 100 से अधिक महिला सांसद सत्र में शामिल हाेंगी। राज्यसभा में 61 नए सांसद आए हैं। इनमें 4 महिलाएं हैं। नई महिला सांसदाें के साथ ही संसद में कुल महिला सदस्यों की संख्या 103 हाे गई है। इस अवसर को यादगार बनाने की भी तैयारी चल रही है।

राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय ऐसे कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहे हैं, ताकि सभी 103 महिला सांसद, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू इस शतकीय उपलब्धि का समारोह मना सकें। उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा के लिए देश ने सबसे अधिक 78 महिला सदस्य चुनकर भेजी थीं।

राज्यसभा में अब कुल 25 सदस्य हो चुकी हैं। लोकसभा में 14.36% और राज्यसभा में 10% से अधिक महिला सदस्य हाे गई हैं। लेकिन, कुल महिला सांसदाें में से 6 यानी 5.8% ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लोकसभा में 1951 से 2019 तक लगातार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ती गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नई महिला सांसदाें के साथ ही संसद में कुल महिला सदस्यों की संख्या 103 हाे गई है। इस अवसर को यादगार बनाने की भी तैयारी चल रही है।


from Dainik Bhaskar /national/news/for-the-first-time-in-parliament-the-number-of-female-members-crossed-100-78-in-the-lok-sabha-and-25-women-in-the-rajya-sabha-127596941.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE