Skip to main content

अयोध्या से उठी रामधुन, आज दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर की नींव रखेंगे मोदी, सुशांत केस में सीबीआई की एंट्री, चीन को आईपीएल से भी लग सकता है झटका https://ift.tt/30qrwx9

सुप्रभात...। बुधवार, 5 अगस्त 2020, आज की सुबह ऐतिहासिक है। बरसों तक इसकी यादें आपके जेहन में रहेंगी। रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की आज नींव रखी जा रही है। 5 शताब्दियों के बाद अयोध्या का वैभव लौटेगा। उल्लास है, उत्साह है, उमंग है। तो आइए, आज शुरुआत रामलला से ही करते हैं....

राम मंदिर, स्वप्न के साकार होने की नींव आज रखी जाएगी
राम मंदिर देश का सबसे बड़ा विवाद रहा है। 1992 के बाद से करोड़ों लोग राम मंदिर के सपने को साकार होते देखने की ख्वाहिश लिए हुए हैं। आज दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। मोदी लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। अवध में दीपावली जैसा माहौल है। 14 लाख लड्डू बने हैं, जो अयोध्या के हर घर में आज बांटे जाएंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को मंदिर की फाइनल डिजाइन और मंदिर के अंदर की भव्यता के फोटो भी शेयर किए। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। जो अयोध्या में हैं, वे भी टीवी पर ही भूमि पूजन देख सकेंगे।

करीब 175 मेहमानों की मौजूदगी में भूमि पूजन होगा। मंच पर भी पांच ही लोग रहेंगे।

  • कांग्रेस में भी रामधुन, प्रियंका का संदेश, कमलनाथ का सुंदरकांड

अयोध्या के हर घर से राम धुन उठ रही है और इस राम धुन पर कांग्रेस भी झूम रही है। प्रियंका गांधी ने भी राम मंदिर को लेकर अपना संदेश दिया। प्रियंका ने अपने 21 लाइन के संदेश में 23 बार भगवान राम का नाम लिखा है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चांदी की 11 ईंटें अयोध्या भिजवाई हैं। नाथ ने अपने निवास पर सुंदरकांड का पाठ भी किया और हनुमान चालीसा भी गाई। (पढ़िए, पूरी खबर)

  • सुशांत केस में बिहार सरकार की सिफारिश, सीबीआई से कराई जाए जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में एक तरफ मुंबई और बिहार की पुलिस आमने सामने हैं, दूसरी तरफ बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है। मुंबई पुलिस पर लगातार जांच में लापरवाही करने और बिहार पुलिस का सहयोग नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। बिहार के लिए ये मामला अब मामूली नहीं रहा। महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच की मांग पहले ही नकार चुकी है। इधर, सुशांत के परिजन उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पैसे की धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं। (पढ़िए, पूरी खबर)

  • आईपीएल से हो सकता है चाइनीज मोबाइल कंपनी का पत्ता साफ

गलवान घाटी वाली घटना के बाद से चाइनीज प्रोडक्ट्स को भारत में जो विरोध झेलना पड़ रहा है, उसका नतीजा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 तक स्पॉन्सर रहने का करार करने वाली वीवो मोबाइल कंपनी से बीसीसीआई अलग होने की तैयारी में है। खबर है कि वीवो की स्पॉन्सरशिप से ना फैंस खुश है और ना सारी फ्रेंचाइजी। टीम ऑनर्स को डर है कि वीवो के कारण कहीं उन्हें टीवी पर दर्शकों की कमी से ना जूझना पड़ जाए। बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सर की तलाश भी शुरू कर दी है। (पढ़िए, पूरी खबर)

  • राजस्थान की राजनीति से राजद्रोह का आरोप हटा

राजस्थान की राजनीति में आए बवंडर को रोकने के लिए अशोक गहलोत सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जिस मामले से गहलोत-पायलट का विवाद शुरू हुआ था और सचिन पायलट ने खुद को सरकार से अलग-थलग कर लिया था, उस मामले को कागजों से हटाया जा रहा है। दरअसल, विधायकों की खरीद-फरोख्त वाले मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जो राजद्रोह की धारा लगाई थी, वो धारा हटा ली है। इतना ही नहीं, केस की जांच अब एसओजी नहीं करेगा, एंटी करप्शन ब्यूरो करेगा। (पढ़िए, पूरी खबर)

  • अब बात कोरोना की, ऑक्सफोर्ड के कोरोना वैक्सीन के एडवांस ट्रायल को मंजूरी

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल भारत में भी शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को इसके एडवांस ट्रायल की मंजूरी दे दी है। अब सीरम इंस्टीट्यूट अगस्त के आखिर तक देश में दूसरे और तीसरे चरण का वैक्सीन ट्रायल शुरू कर सकेगा। भारत में करीब 1600 वॉलंटियर्स पर इसका ट्रायल होगा।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी भारत के सीरम इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही हैं। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड (AZD1222) के नाम से लॉन्च होगी। वैक्सीन की सप्लाई भारत समेत 60 दूसरे देशों में होगी। कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली कुल वैक्सीन में से 50 फीसदी भारत के लिए होंगी।

  • जानिए, क्या कहते हैं आपके तारे-सितारे, दिन कैसा रहेगा आपके लिए

5 अगस्त, बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा पर राहु की नौवीं दृष्टि रहेगी। जिससे चंद्रमा पीड़ित रहेगा। इस कारण मेष, कर्क और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन राशि वालों को जॉब और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। (पढ़िए, पूरा राशिफल)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ramdhun rises from Ayodhya, Modi will lay foundation of Ram temple at 12.30 pm today, CBI in Sushant case, China may also get a shock from IPL


from Dainik Bhaskar /national/news/morning-news-brief-ramdhun-rises-from-ayodhya-modi-will-lay-foundation-of-ram-temple-at-1230-pm-today-cbi-in-sushant-case-china-may-also-get-a-shock-from-ipl-127586529.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE