Skip to main content

पुर्तगाल में 2 महिलाओं वाली नाव डूबी, तो 71 साल के हार्ट पेशेंट राष्ट्रपति उनकी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए https://ift.tt/3iRTgRv

पुर्तगाल के 71 साल के राष्‍ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी ने अलगर्व बीच पर डूब रही 2 महिलाओं की जान बचाई। राष्‍ट्रपति के इस साहसिक प्रयास की प्रशंसा हो रही है। दोनों महिलाएं नाव की सवारी कर ही थीं। इस बीच उनकी नाव पलट गई। वे अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

समुद्र तट पर मौजूद राष्‍ट्रपति तत्काल तैरकर उनके पास गए और एक अन्‍य व्‍यक्ति की मदद से उनकी जान बचाई। राष्‍ट्रपति मर्सेलो देश के पर्यटन सेक्टर में जान फूंकने के लिए इन दिनों इस इलाके में छुट्ट‍ियां मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने बताया कि समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं। दोनों के मुंह में काफी मात्रा में समुद्र का पानी चला गया था। इस कारण दोनों तैर नहीं पा रही थीं। घटना के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि 71 साल के राष्‍ट्रपति महिलाओं की पुकार सुनकर समुद्र में कूद गए और तैरकर उनके पास पहुंचे।

जेट स्‍की वाले व्‍यक्ति को देशभक्‍त करार दिया

इसी दौरान जेट स्‍की से एक और व्‍यक्ति पहुंच गया। सबने मिलकर इन्हें बचाया। राष्‍ट्रपति ने जेट स्‍की वाले व्‍यक्ति को देशभक्‍त करार दिया। मालूम हो, मर्सेलो हार्ट के मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समुद्र तट पर मौजूद राष्‍ट्रपति तत्काल तैरकर महिलाओं के पास गए और एक अन्‍य व्‍यक्ति की मदद से उनकी जान बचाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yfgb1s

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE