Skip to main content

भारी बारिश से शिमला के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर 45 हजार से ज्यादा संगत ने दरबार साहिब में माथा टेका https://ift.tt/2DZq5NV

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, बारिश व लैंड स्लाइडिंग से प्रदेश की 134 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 87 सड़कों पर यातायात ठप है। कांगड़ा जोन में 28, हमीरपुर जोन में 8 और शिमला जोन की 11 सड़कें बंद हैं।

सड़कें बंद होने से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, सुंदरनगर में 30, भूंतर में 32, धर्मशाला में 26, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

दरबार साहिब में 45 हजार से ज्यादा संगत नतमस्तक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर 45 हजार से ज्यादा संगत ने दरबार साहिब में माथा टेका। इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा रामसर साहिब से सचखंड हरमंदिर साहिब तक नगर-कीर्तन सजाया गया। इससे पहले अखंड पाठ साहिब व हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास के बाद पावन हुकम नामा हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने सुनाया। उन्होंने बताया कि 5वें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश हरमंदिर साहिब में किया गया था।

नेशनल हाईवे- 6 बंद

फोटो गुजरात के सूरत की है। यहां बारिश के कारण नेशनल हाईवे-6 बंद कर दिया गया। इससे 14 घंटे में 10 किमी लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। ट्रक चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंद्रपुरी बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा

बिहार के बक्सर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 55.94 मीटर दर्ज किया गया था। विभागीय जानकारी के अनुसार मंगलवार को 24 घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ा, फिर बुधवार को दो सेंटीमीटर घटा था। गत दिनों इंद्रपुरी बराज से भारी मात्रा में बारिश का पानी छोड़ा था। जिससे सोन नहर प्रमंडल के नहरों में पानी लबालब हो गया।

इस मुसीबत से छुटकारा कब

सूरत के परवत पाटिया में पिछले कई सालों से जल जमाव की समस्या देखने को मिल रही है। हर साल सूरत महानगर पालिका की टीम यहां जल जमाव की समस्या दूर करने का दावा करती है। स्थानीय पार्षद भी इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन पिछले कई सालों से जल जमाव की समस्या यथावत है। स्थानीय लोगों की माने तो अब तो मानसून आते ही वो मानसिक रूप से जल जमाव की समस्या के लिए तैयार रहते हैं।

सूखे डैम में बारिश से 17 फीट पानी आया

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में सूखे आवदा डैम में अगस्त में हुई बारिश के चलते 17 फीट पानी आ गया है। यहां 42.5 फीट गहरे इस डैम में वर्तमान में पूरी तरह से भरने के लिए अभी भी 23.5 फीट पानी की ओर दरकार है। लेकिन 17 फीट की गहराई भी कम नहीं होती। बावजूद इसके डैम में पानी आने के साथ ही बच्चों की अटखेलियां इसे डैम से शुरू हो गई है। जहां बिना डरें बच्चों ने इस डैम में छलांग लगाकर नहाना शुरू कर दिया और मानसून का पूरा लुत्फ उठाने में जुट गए हैं।

शावकों के साथ खेलती नजर आई मां

नासिक के इगतपुरी में मंगलवार शाम एक मादा तेंदुए ने 4 शावकों को जन्म दिया। जन्म के बाद वह शावकों के साथ खेलती नजर आई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वन विभाग के मुताबिक मां और चारों शावक स्वस्थ हैं। विभाग के मुताबिक शावकों के कारण, तेंदुए को नहीं पकड़ सकते।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Shimla's temperature dropped by 4 degrees due to heavy rain


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/shimlas-temperature-dropped-by-4-degrees-due-to-heavy-rain-127633017.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE