Skip to main content

कोरोना ने 7 लाख वायरसों की खोज के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया, 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे https://ift.tt/2EtsbFk

कोरोना वायरस के प्रकोप ने वायरसों की रहस्यमयी दुनिया की खोज और सघन कर दी है। पिछले साल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की मैरी फायरस्टोन और उनकी साथियों ने घास के मैदानों में वायरस की 3,884 नई प्रजातियों का पता लगाया था। वैसे, जैव विविधता के हिसाब से इस आकलन को बहुत कम माना जाता है।

2010 में अमेरिकी सरकार के प्रोजेक्ट-प्रेडिक्ट ने 949 नए वायरस खोजे थे। ये 35 देशों में मानवों और एक लाख 60 हजार जानवरों के टिश्यू के नमूनों में मिले थे। प्रोजेक्ट की योजना दुनिया में स्तनपायी जीवों की सभी 7400 प्रजातियों के वायरसों का पता लगाने की है। उन्हें उम्मीद है कि वे लगभग 15 लाख वायरसों की खोज कर लेंगे। इनमें से सात लाख वायरस मानवों में संक्रमण फैलाते हैं।

वायरसों ने आधुनिक दौर में कई महामारियां फैलाई हैं

दस साल के प्रोजेक्ट पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। गौरतलब है कि वायरसों ने आधुनिक दौर में कई महामारियां फैलाई हैं। इनमें कोविड-19, एचआईवी/एड्स से लेकर 1918-20 के फ्लू का प्रकोप शामिल है। इनमें पहले विश्व युद्ध से अधिक लोग मारे गए हैं। चेचक, खसरा और फ्लू ने अमेरिका महाद्वीप में कई मूल निवासियों का सफाया कर दिया। ये बीमारियां यूरोप से आई थीं।

समुद्र के एक लीटर पानी में 100 अरब वायरस

दुनियाभर में असंख्य वायरस हलचल मचा रहे हैं। समुद्र के पानी के एक विश्लेषण में वायरस की दो लाख अलग प्रजातियां पाई गई हैं। एक अन्य रिसर्च से पता लगा है कि एक लीटर समुद्र के पानी में 100 अरब वायरस हो सकते हैं। एक किलो सूखी मिट्‌टी में इससे दस गुना ज्यादा वायरस हैं। ये समुद्र की इकोलॉजी में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। समुद्र में भी यह वायरस बेहद तेजी से फैलते हैं।

-दि इकॉनॉमिस्ट से विशेष अऩुबंध के तहत



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दुनियाभर में असंख्य वायरस हलचल मचा रहे हैं। समुद्र के पानी के एक विश्लेषण में वायरस की दो लाख अलग प्रजातियां पाई गई हैं।। -प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l3Uzip

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE