Skip to main content

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, सबसे ज्यादा स्टंपिंग और सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले विकेटकीपर हैं माही https://ift.tt/31TglwA

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नीली जर्सी (वनडे-टी-20 वाली) भी टांग दी। सफेद वाली (टेस्ट) तो छह साल पहले ही टांग चुके थे। लेकिन, अपना जलवा पीली जर्सी (आईपीएल) में दिखाते रहेंगे। आजादी के दिन उन्होंने ऐलान किया कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। भारतीय क्रिकेट की सूरत बदलने वाले इस खिलाड़ी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो लंबे समय तक उनके साथ जुड़े रहेंगे।

332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी। इससे ज्यादा मैचों में कोई खिलाड़ी बतौर कप्तान नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी तीन सौ से अधिक मैचों में कप्तानी की। लेकिन दोनों धोनी से पीछे हैं। पोटिंग ने 324 तो फ्लेमिंग ने 303 मैच बतौर कप्तान खेले।

धोनी ने 195 स्टंपिंग की, मौजूदा विकेट-कीपरों में कोई 100 स्टंपिंग भी नहीं कर सका

बतौर विकेटकीपर 195 स्टंपिंग। उनके अलावा कोई 150 भी नहीं पहुंचा। 359 छक्के भी मारे माही ने। विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा। अभी जो खिलाड़ी सक्रिय हैं। उनमें सबसे ज्यादा स्टंपिंग मुशफिकुर रहीम ने की है। रहीम अब तक 88 स्टंपिंग कर चुके हैं यानी धोनी के मुकाबले आधी भी नहीं।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले विकेटकीपर

खिलाड़ी

मैच

महेंद्र सिंह धोनी

60

मुशफिकुर रहीम

28

टिम पेन

19

वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

खिलाड़ी

रन

महेंद्र सिंह धोनी

183

क्विंटन डिकॉक

178

लिटन दास

176

वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर

खिलाड़ी

मैच

स्टंपिंग

महेंद्र सिंह धोनी

350

123

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

404

99

रोमेश कालूवितर्णा (श्रीलंका)

189

75

टी-20 में सबसे ज्यादा मैचों में बतौर कप्तान खेले

खिलाड़ी

कितने मैच में कप्तानी की

महेंद्र सिंह धोनी

72

विलियम पोटरफील्ड (आयरलैंड)

56

असगर अफगान (अफग़ानिस्तान)

49

डेरेन सैमी

47



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mahendra Singh Dhoni Announced His Retirement From International Cricket all his major achievements


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h20phO

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE