Skip to main content

फ्रांस में लगातार दूसरे दिन 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए; दुनिया में 3.09 करोड़ केस https://ift.tt/3iNHXKz

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.09 करोड़ से ज्यादा हो गया है। शनिवार को 2 लाख 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 25 लाख 67 हजार 918 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, अब तक 9 लाख 60 हजार 705 मौतें हो चुकी हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार यहां कुछ सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है।

फ्रांस: सरकार की परेशानी और बढ़ते केस
एमैनुएल मैक्रों सरकार के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। एक तरफ मामले बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार के संभावित प्रतिबंधों का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को 13 हजार 498 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के एक अफसर ने कहा- राष्ट्रपति पिछले हफ्ते कह चुके हैं कि लॉकडाउन या इस जैसे दूसरे प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे। लेकिन, हालात को देखते हुए हमें प्रतिबंधों पर विचार करना होगा। क्योंकि, इसके अलावा कोई और विकल्प फिलहाल नहीं है। वैक्सीन का इंतजार लंबा हो सकता है। अगर वैक्सीन आ भी जाती है तो ये फौरन सभी नहीं लगाई जा सकेगी।

ब्रिटेन : यहां लग सकते हैं प्रतिबंध
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को मीडिया से कहा था कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आ चुकी है। अब वक्त है कि हम हालात को मार्च या अप्रैल की तरह न होने दें। जॉनसन ने इशारा किया कि सरकार कुछ मामलों में सख्त कदम उठा सकती है। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, मास्क लगाने को अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा पब्लिक गैदरिंग यानी लोगों के जुटने पर रोक लगाई जा सकती है। शनिवार को देश में फिर 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। हालांकि, इस दौरान कितनी लोगों की मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

ब्रिटेन में संक्रमण के दूसरे दौर को देखते हुए कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। हालांकि, इनका विरोध भी हो रहा है। शनिवार को प्रतिबंधों का विरोध करने पर 30 लोगों का गिरफ्तार भी किया गया। वहीं, नॉर्थ ईस्ट इंग्लैंड में लोग एक म्यूजिक कन्सर्ट का लुत्फ उठाते भी देखे गए।

इजराइल : लॉकडाउन का विरोध जारी
इजराइल में नेतन्याहू सरकार के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। सरकार ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया है, लेकिन लोग इसका पालन करने को तैयार नहीं हैं। अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के कई शहरों में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन किए। इन लोगों का आरोप है कि मार्च के बाद से उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। कुछ सामाजिक संगठनों ने कहा है कि सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा देश के लोगों पर फोड़ना चाहती है। सरकार ने शुक्रवार से तीन हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसी दौरान यहूदियों का नया साल रोश हाशना मनाया जा रहा है। इसकी वजह से लोग ज्यादा नाराज हैं।

इजराइल में सरकार ने तीन हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है। लेकिन, लोग इसका विरोध कर रहे हैं। तेल अवीव में शनिवार को पुलिस उन लोगों को समझाती हुई जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। शनिवार को यहां फिर चार हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। हालांकि, इस दौरान पर्यटन स्थलों पर लोग टहलते दिखे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mAFlSL

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE