Skip to main content

1952 में 'चेकर्स' नाम के कुत्ते ने बनाया रिचर्ड निक्सन को अमेरिका का उपराष्ट्रपति; भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म करने की घोषणा https://ift.tt/35Yj9Ml

इस समय अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी है। 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में चेकर्स स्पीच को याद करना महत्वपूर्ण है। पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने यह स्पीच 23 सितंबर 1952 को दी थी। यह अमेरिकी इतिहास के सबसे चर्चित भाषणों में से एक है और इसके केंद्र में है चेकर्स नाम का एक कुत्ता।

किस्सा उस समय का है जब रिचर्ड निक्सन रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट में खबर छपी कि रिचर्ड निक्सन ने एक सीक्रेट फंड बनाया है और कैम्पेन में आ रहे फंड का निजी इस्तेमाल हो रहा है। इस पर खूब विवाद हुआ। रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्वाइट डी आइजनहावर से कहा कि निक्सन का टिकट वापस ले लें।

इन आरोपों पर निक्सन ने हॉलीवुड के अल कैपिटन थिएटर से अपनी सफाई पेश की। इसमें उन्होंने कैम्पेन फंड का पूरा हिसाब पेश किया। साथ ही कहा कि डोनेशन के तौर पर उन्हें एक ऐसी चीज मिली है, जिसे वे कैम्पेन को नहीं दे सकते। यह एक काला और सफेद अमेरिकन कॉकर स्पैनियल कुत्ता है- चेकर्स। इसे उनकी बेटी बहुत प्यार करती है। आलोचक कुछ भी कहें, वह कुत्ता किसी को नहीं देंगे।

यह स्पीच कई मायनों में खास थी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में यह पहला टेलीवाइज्ड भाषण था। इसे 6 करोड़ लोगों ने अपने ड्राइंग रूम में देखा और सुना। इससे लोग इतने प्रभावित हुए कि निक्सन के उपराष्ट्रपति बनने की राह आसान हो गई। वे 1961 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति रहे। फिर 1969 से 1973 तक राष्ट्रपति भी रहे।

1965: भारत-पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ

1965 के युद्ध के बाद पाकिस्तानी टैंक पर सवार भारतीय जवान।

1947 में आजाद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चलता रहा। खासकर कश्मीर को लेकर। 1965 में पाकिस्तान को लग रहा था कि भारत में प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री कमजोर हैं। इस वजह से उसने कश्मीर और पश्चिमी सीमा पर कुछ इलाकों में कब्जा करने की चाल चली थी। जवाब में भारत ने पश्चिमी सीमा पर मोर्चा खोला और पाकिस्तान को पीछे धकेलने पर मजबूर किया। संयुक्त राष्ट्र की पहल पर पांच हफ्ते के भीषण युद्ध के बाद 23 सितंबर को ही युद्ध खत्म करने की घोषणा की गई।

1889ः मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निन्तेंडो की शुरुआत

निन्तेंडो का बेमिसाल कैरेक्टर है सुपर मारियो। जुलाई में सुपर मारियो के 1985 का
एक दुर्लभ वर्जन नीलामी के दौरान 1.14 लाख डॉलर में बिका।

फुसाजिरो यामाउचि ने 1889 में जापानी गेमिंग कंपनी निन्तेंडो कोप्पई बनाई। यह क्योटो में थी। यह उस समय हानाफुडा कार्ड्स बनाती थी और उसे बेचती थी। 1981 में डॉन्की कॉन्ग के तौर पर आर्केड गेम से निन्तेंडो ने इलेक्टॉनिक और वीडियो गेम्स इंडस्ट्री में नाम कमाया। निन्तेंडो ने ही मारियो और सुपर मारियो भी बनाया, जो एक समय में बच्चों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय रहा। मजे की बात यह है कि यह गेम्स आज के मॉर्टल कॉम्बेट गेम्स से पूरी तरह अलग है।

आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...

  • 1739ः रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1803ः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाय के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
  • 1857ः युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आए भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
  • 1929ः बाल विवाह निरोधक विधेयक (सारदा कानून) पारित।
  • 1955ः पाकिस्तान ने बगदाद समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1958ः ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
  • 1970ः अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
  • 1979ः सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
  • 1986ः अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल घोषित किया।
  • 1992ः यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
  • 1993ः दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।
  • 1998: भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुलाकात की और दोनों देश कश्मीर पर बातचीत को राजी हो गए।
  • 2004ः हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोगों की मौत।
  • 2009ः इसरो ने उपग्रह शन सैट-2 समेत कुल सात उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किए।
  • 2009ः छत्तीसगढ़ के कोरबा में 820 फीट लंबी चिमनी गिरने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 2014: भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख के चूमार क्षेत्र में तीन किमी तक अंदर घुस आए हैं।
  • 2016ः भारत ने फ्रांस के साथ 36 रफाल फाइटर जेट्स खरीदने की डील पर साइन किए।
  • 2017ः राजस्थान में कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया।
  • 2018ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की। इसे मोदीकेयर भी कहा गया।

जन्मदिन

  • 1908ः रामधारी सिंह दिनकर (कवि)
  • 1935: प्रेम चोपड़ा (फिल्म अभिनेता)
  • 1957: कुमार सानू (बॉलीवुड सिंगर)
  • 1985: अंबाती रायुडू


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 23rd/ What Happened Today | 1952 Richard Nixon delivered Checkers Speech| 1965 India Pakistan war ended| 1889 Nintendo incepted | 2018 Modicare launched in India | 2016 India France inked Rafale deal


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-september-23rd-richard-nixon-delivered-checkers-speech-india-pakistan-war-ended-nintendo-formed-modicare-launched-india-fransh-inked-rafale-deal-127745691.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE