Skip to main content

भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन; 28 साल पहले नासा ने लॉन्च किया मार्स ऑर्बिटर https://ift.tt/2Gaz27r

आज का दिन दो महान हस्तियों का जन्मदिन है। एक तो हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय और दूसरे हैं महान रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन। आज ही के दिन 1992 में नासा ने मंगल ग्रह पर छानबीन के लिए अपना ऑर्बिटर भेजा था।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। बहुत ही कम उम्र में उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। इन मुश्किल हालात में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और इसी दौरान 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। जब श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संघ की मदद से भारतीय जनसंघ बनाया तो संघ ने संगठन का काम देखने उपाध्याय को राजनीति में भेजा। 15 साल जनसंघ के महामंत्री रहते हुए उन्होंने पार्टी की जड़ें मजबूत कीं। विचारधारा को आगे बढ़ाया और जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 1967 में उपाध्याय ने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज संभाला। हालांकि, 11 फरवरी 1968 को रहस्यमयी परिस्थितियों में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास उनका मृत शरीर मिला था। उनकी मृत्यु का कारण आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

सतीश धवनः 1972 में बने थे इसरो प्रमुख

आज भारत चंद्रयान, मंगलयान के जरिए दुनिया के दिग्गज अंतरिक्ष विशेषज्ञ देशों में शामिल है तो इसका बड़ा श्रेय प्रोफेसर सतीश धवन को जाता है। उनका जन्म आज ही के दिन 1920 में हुआ था। प्रोफेसर धवन ने विक्रम साराभाई के बाद 1972 में इसरो प्रमुख का पद संभाला। उन्हें भारत में प्रायोगिक फ्लूड डायनमिक्‍स रिसर्च का पितामह माना जाता है। भारत की पहली सुपरसॉनिक विंड टनल IISc बेंगलुरू में लगाने का श्रेय उन्‍हें जाता है। उन्होंने ही INSAT, IRS और PSLV के रिमोट सेंसिंग और उपग्रह संचार कार्यक्रम का काम संभाला। भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र श्री हरिकोटा को अब प्रोफेसर सतीश धवन स्‍पेस सेंटर के नाम से जाना जाता है।

नासा ने भेजा मार्स ऑर्बिटर

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 1992 में आज ही के दिन मार्स ऑर्बिटर लॉन्च किया था। इस रोबोटिक स्पेस प्रोब का मिशन मार्स यानी मंगल ग्रह की छानबीन करना था। हालांकि, एक साल बाद इस मिशन से सभी तरह का कम्युनिकेशन खत्म हो गया। इस मिशन की नाकामी के बाद भी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर (1996), फीनिक्स (2007) लॉन्च किए।

इतिहास में आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...

  • 1340ः इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1524ः वास्कोडिगामा आखिरी बार पुर्तगाल के वायसराय बनकर भारत आए।
  • 1639ः अमेरिका में पहले प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत।
  • 1654ः इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1846ः अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
  • 1897ः ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1911ः फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।
  • 1939ः प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म।
  • 1977ः फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म।
  • 1981ः मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 2008ः चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो-7’ का प्रक्षेपण किया।
  • 2008ः भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी की यूएन में मुलाकात। दोनों देश शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए राजी हुए।
  • 2014ः मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में अमेरिकन जस्टिस सेंटर ने गुजरात के 2002 के दो अनाम दंगा पीड़ितों की ओर से मुकदमा किया। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी अमेरिका यात्रा से ठीक एक दिन पहले मानव अधिकार उल्लंघनों पर जवाब देने के लिए समन भेजा था। मोदी 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
  • 2015ः सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 25th/ What Happened Today | Who was DeenDayal Upadhyay | Nasa Mass Orbiter 1992 | Aero Scientist Satish Dhavan Birthday


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-september-25th-deendayal-upadhyay-birthday-nasa-mass-orbiter-satish-dhavan-birthday-127751690.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE