Skip to main content

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- बिना लक्षण वाले बच्चों से भी वायरस फैलता है; दुनिया में 2.86 करोड़ केस https://ift.tt/2Ztdjyu

कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 86 लाख 47 हजार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 19 हजार 512 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 5 लाख 70 हजार 938 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/39bx8wZ से लिए गए हैं।

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि हल्के या बिना लक्षण वाले बच्चे भी कोरोनावायरस फैलाते हैं। रिसर्चरों ने अमेरिका के ऊटा राज्य में स्टडी की है। उन्होंने पाया कि यहां के हास्पिटलों के चाइल्ड केयर फैसिलिटी में 12 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए थे। इनके सम्पर्क में आकर फैसिलिटी के बाहर के 12 लोग संक्रमित हो गए, जिनमें उनके घर वाले भी थे। रिसर्चरों ने अमेरिका की सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि साल्ट लेक में अप्रैल से जुलाई तक तीन बच्चों के सम्पर्क में आकर 184 लोग संक्रमित हुए।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 66,36,247 1,97,421 39,17,962
भारत 46,57,379 77,506 36,21,438
ब्राजील 42,83,978 1,30,474 35,30,655
रूस 10,51,874 18,365 8,68,107
पेरू 7,10,067 30,344 5,44,745
कोलंबिया 7,02,088 22,518 5,82,694
मैक्सिको 6,58,299 70,183 4,63,764
साउथ अफ्रीका 6,46,398 15,378 5,74]587
स्पेन 5,76,697 29,747 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 5,35,705 11,148 4,00,121

यूएनजीए ने कोरोना को इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती माना
यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली में कोरोना पर एक प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें कहा गया कि यूनाइटेड नेशंस की स्थापना के बाद से कोरोना महामारी इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। इस प्रस्ताव में महामारी का स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी और ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़े प्रभाव पर चिंता जताई गई है।

फ्रांस: पीएम का दोबारा लॉकडाउन लगाने से इनकार
फ्रांस में बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। देश में अब तक 3 लाख 63 हजार 350 संक्रमित मिले हैं और 30 हजार 893 मौतें हुईं हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने संक्रमितों को क्वारैंटाइन में रखने का समय 14 दिन से घटाकर 7 दिन करने का भी ऐलान किया। हालांकि, कहा कि टेस्टिंग और ट्रेसिंग से जुड़े कामों में तेजी लाई जाएगी।

फ्रांस के मार्सेय शहर के अस्पताल में एक कोरोना मरीज के इलाज में जुटे डॉक्टर्स। देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के टेक्सास में कोरोना महामारी के दौरान फूड बैंक के लोग खाना बांटते हुए।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DT53Ah

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE