Skip to main content

पाकिस्तान में 32 स्कूल संक्रमण के खतरे की वजह से बंद, ये 2 दिन पहले खोले गए थे; दुनिया में अब तक 3.03 करोड़ संक्रमित https://ift.tt/3hHhGfR

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.03 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसी दौर में एक अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को स्कूल खोलने का फैसला भारी पड़ रहा है। मंगलवार को स्कूल खोले गए थे। गुरुवार को 32 स्कूल बंद करने पड़े।

पाकिस्तान : स्कूल खोलने का फैसला गलत साबित हुआ
इमरान खान सरकार ने मंगलवार को 9वीं और 10वीं कक्षाओं के अलावा कॉलेज खोले थे। गुरुवार को 32 स्कूलों को बंद करना पड़ा। इसकी वजह नियमों का पालन न करना था। कुछ स्कूलों में तो बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। एक कॉलेज में दो स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए। विपक्ष पहले ही सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा 16 स्कूल बंद किए गए। राजधानी इस्लामाबाद में दो स्कूल बंद करने पड़े। सरकार ने कहा है कि वो इंतजामों की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई पर विचार करेगी।

चीन : म्यांमार सीमा से लगने वाला शहर बंद
यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया गया। किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे घर से बाहर न निकलें। यह शहर म्यांमार की सीमा से लगता है। पिछले दिनों यहां दो नए मरीज मिले थे। इसके बाद शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगा दिए गए। गुरुवार को यहां 360 टेस्टिंग साइट्स बनाई गईं। इनमें 1200 लोगों का स्टाफ है। अब तक यहां 60 हजार लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। यहां कुछ दिन पहले दो मरीज मिले थे। बताया जाता है कि दोनों मरीज म्यांमार की सीमा पार कर चीन आए थे। (फाइल)

ऑस्ट्रेलिया : 100 साल का मरीज अब स्वस्थ
मेलबर्न के एक अस्पताल में 100 साल के मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। सेंट विन्सेंट हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने कहा- मरीज का नाम रॉय है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें इस हॉस्पिटल में लाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। हमारे लिए हर मरीज का महत्व है, भले ही वे किसी भी उम्र के हों। ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना से 824 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 500 से ज्यादा की उम्र 80 साल या उससे ज्यादा थी।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित इसी हॉस्पिटल में 100 साल का संक्रमित मरीज अब स्वस्थ हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है।

न्यूजीलैंड : टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही तक न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% की गिरावट दर्ज की गई है। 1987 के बाद अर्थव्यवस्था में यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जीडीपी में गिरावट की मुख्य वजह कोरोनावायरस के कारण लगे प्रतिबंध हैं। इसकी वजह से ट्रेड और टूरिज्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। टूरिज्म सेक्टर से न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो गुरुवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक स्कूल की है। सरकार ने देश में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज खोले थे। गुरुवार को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर 22 स्कूलों को बंद कर दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HcTOEb

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE