Skip to main content

IPL के शेड्यूल पर आज खत्म हो जाएगा सस्पेंस, रेलवे 19 राज्यों के 38 शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा https://ift.tt/327kcHL

भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। शनिवार को ही खबर आई कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से पांच लड़कों को अगवा कर लिया। 55 साल पहले भी आज ही के दिन यानी 6 सितंबर 1965 को पश्चिमी सीमा पर तनाव था। तब भारत ने पंजाब के रास्ते पाकिस्तान में घुसकर उसके हमले का जवाब दिया था। भारत ने यह जंग जीत ली थी। ...बहरहाल, शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आईपीएल के सीजन-13 का शेड्यूल जारी हो जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट यूएई में होना है। 19 सितंबर से 10 नवंबर तक कुल 60 मैच खेले जाएंगे।

2. सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शोविक को रिया के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

3. नई दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह छह महीने बाद खुलने जा रही है।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. रेलवे 80 और ट्रेनें चलाएगा

रेलवे 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे। ये ट्रेनें 38 शहरों को जोड़ेंगी। इनमें राजस्थान के 5 और मध्यप्रदेश के 4 शहर शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के मुताबिक, जिस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी है, उसके लिए क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी।

-पढ़ें पूरी खबर

2. चीन की सेना ने अरुणाचल के 5 लड़कों को बंधक बनाया

चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सुबानसिरी जिले के बॉर्डर इलाके से पांच लड़कों को अगवा कर लिया। शनिवार को यह खबर सरकार के हवाले से नहीं, बल्कि अरुणाचल के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग के जरिए सामने आई। फिलहाल इसकी शुरुआती जांच अरुणाचल पुलिस को सौंपी गई है।

- पढ़ें पूरी खबर

3. जियो की कहानी: इससे रिलायंस कर्ज मुक्त हुआ

मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो को फ्री 4G डेटा और वॉयस कॉलिंग के साथ देश में लॉन्च किया था। तब देश में 12 टेलीकॉम कंपनियां थीं। अब 5 ही बचीं। 31 मार्च 2020 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1.61 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन जियो में आए इन्वेस्टमेंट की वजह से कंपनी ने खुद को मार्च 2021 के तय समय से पहले ही यानी 18 जून 2020 को कर्ज मुक्त घोषित कर दिया।

- पढ़ें पूरी खबर

4. सुशांत केस में रिया का भाई 9 सितंबर तक रिमांड पर

सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को 9 सितंबर तक रिमांड पर रखा है। पूर्व स्टाफर सैमुअल मिरांडा भी 4 दिन की रिमांड पर है। इस केस में अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

5. भास्कर एक्सप्लेनर: संसद का मानसून सत्र

14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा। शून्यकाल की अवधि एक घंटे से घटाकर आधा घंटा कर दी गई है। इस पर सरकार की आलोचना हो रही है। इस मानसून सत्र में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं, जो 1952 से अब तक के संसदीय इतिहास में पहली बार दिखेंगे।

- पढ़ें पूरी खबर

6. अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर विवाद
:अटलांटिक मैगजीन के मुताबिक- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को लूजर्स (हारने वाला) कहा है। इस बयान के बाद अब उनको डेमोक्रेट्स और दूसरे विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, ट्रम्प खुद को आर्म्ड फोर्सेस का चैंपियन बताते रहे हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

अब 6 सितंबर का इतिहास

  • 1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1965: भारत ने पंजाब के रास्ते पाकिस्तान पर हमला बोला था।
  • 2018: सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Suspense to end on IPL schedule, Railways will start special trains for 38 cities of 19 states


from Dainik Bhaskar /national/news/suspense-to-end-on-ipl-schedule-railways-will-start-special-trains-for-38-cities-of-19-states-127690686.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE