Skip to main content

15 दिन में दूसरी सबसे बड़ी रिकवरी, 89 हजार मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस भी घटकर 8.67 लाख पर पहुंचे; अब तक 70.51 लाख केस https://ift.tt/3lyQXnN

देश में शनिवार को 74 हजार 450 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और 89 हजार 22 मरीज ठीक हो गए। बीते 15 दिनों में यह सबसे बड़ी रिकवरी है। इससे ज्यादा 92 हजार 365 मरीज 26 सितंबर को ठीक हुए थे। लगातार नौ दिन से नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं, जिसकी वजह से एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.67 लाख हो गई है। यह 17 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थी।

बीते 24 घंटों में 921 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 लाख 8 हजार 371 हो गया है। अब तक इस बीमारी के 70.51 लाख केस आ चुके हैं। 60.74 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में नवंबर तक पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में अनलॉक का पांचवां चरण जारी है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। लोकल ट्रेन, राज्य परिवहन (एसटी) और निजी बसों को चलाने की अनुमति दी गई है।

भुवनेश्वर में बीजेडी के विधायक उमाकांत सामंतरे ने कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी नेता प्रदीप महारथी के अंतिम संस्कार में भाग लिया है। इसके चलते उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

शनिवार को राज्य में 1,616 नए केस सामने आए, 2,147 लोग रिकवर हुए और 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 45 हजार 245 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 27 हजार 34 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 612 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 2,599 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 2,123 लोग संक्रमित मिले और 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 56 हजार 908 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,636 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख 33 हजार 918 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 21 हजार 354 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. बिहार
बिहार में शनिवार को संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1 लाख 84 हजार 966 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 83 हजार 7 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 14 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 944 मरीजों की मौत हुई है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में शनिवार को 11,416 लोग संक्रमित मिले। 308 मरीजों की मौत हो गई और 26 हजार 440 लोग ठीक होकर अपने घर गए। अब तक 15 लाख 17 हजार 434 लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 40 हजार 40 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 55 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 21 हजार 156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को 3,046 नए मरीज बढ़े, 4,063 लोग ठीक हुए और 60 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 33 हजार 712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 3 लाख 87 हजार 149 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 40 हजार 210 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6,353 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-11-october-2020-127802028.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE