Skip to main content

16 लाख की बाइक चलाते हैं तेज प्रताप, राजद के अविनाश के पास एक किलो सोना https://ift.tt/34tcbOr

आप और हम कितनी महंगी बाइक पर चलते हैं? 60 हजार, 70 हजार, 1 लाख या बहुत हुआ तो डेढ़ से दो लाख तक। बस ना। लेकिन, लालू यादव के जो बड़े बेटे हैं तेजप्रताप, वो चलते हैं 16 लाख की बाइक पर। बाइक भी कौनसी, 1000 सीसी की CBR। इसकी टॉप स्पीड ही 300 किमी/घंटा है। चलिए ये तो हो गई बाइक की बात।

अब आप ये बताइए कि आपके घर में कितना सोना होगा? 50 ग्राम, 100 ग्राम। लेकिन, राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी के पास एक किलो सोना है। जानते हैं कितनी कीमत है इसकी? उन्होंने तो 45 लाख रुपए बताई है। अगर आज का रेट देखें तो ये करीब 53 लाख रुपए होगा। इतने में तो हम और आप घर खरीद सकते हैं।

ये बात तो सिर्फ दो ही कैंडिडेट की है। बिहार में इस बार जो कैंडिडेट उतरे हैं, उनमें से कई के शौक जरा हटके हैं। मसलन, किसी ने घर पर ही हाथी-घोड़े पाल रखे हैं, तो कोई आज भी राजदूत बाइक से घूम रहा है। इस बाइक को तो बंद हुए ही सालों हो गए। आइये अब इन कैंडिडेट के बारे में जानते हैं, जो थोड़ा हटके हैं....

तेजप्रताप यादव: 15.46 लाख की बाइक, कार रखते हैं BMW
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से राजद के उम्मीदवार हैं। पिछली बार महुआ सीट से जीते थे। इनके पास 15.46 लाख की CBR1000 RR बाइक है। साथ ही BMW कार रखते हैं, जिसकी कीमत 29.43 लाख रुपए है। तेज प्रताप के पास 4.26 लाख रुपए का ज्वेलरी कलेक्शन भी है। उनके पास 2.83 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

अविनाश कुमार विद्यार्थी: एक किलो सोना, 13 कैरेट के हीरे की अंगूठी भी
मुंगेर सीट से राजद के उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी लड़ रहे हैं। इनके पास 44.51 लाख का एक किलो सोना और 14.98 लाख की 25 किलो चांदी है। 3.90 लाख रुपए की 13 कैरेट हीरे की अंगूठी भी है। साथ ही 7.50 लाख कीमत की महिंद्रा स्कॉर्पियो, 3.31 लाख की मारुति, 7 लाख कीमत की टाटा मोटर और 32 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 9.15 लाख की फोर्ड फिगो, और 75 हजार की टीवीएस मोटर साइकल का भी कलेक्शन है। इतना ही नहीं 1.8 लाख की राइफल भी रखते हैं।

सर्वेश्वर प्रसाद सिंह: एक किलो से ज्यादा सोना-चांदी
सर्वेश्वर प्रसाद सिंह आलमनगर सीट से जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के उम्मीदवार हैं। उनके पास 860 ग्राम सोना है। इसकी कीमत उन्होंने 6.10 लाख बताई है। आप खरीदने जाएंगे तो करीब 45 लाख खर्च करने पड़ेंगे। सर्वेश्वर सिंह के पास 1 किलो 700 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत उन्होंने 8.50 लाख रुपए है। लेकिन, बाजार में इतनी चांदी महज एक लाख रुपए में मिल जाएगी।

उनके पास एक फोर्ड एंडेवर है। जिसकी कीमत उन्होंने 40 लाख बताई है। 10.50 लाख की एक महिंद्रा की कार, 14.50 लाख कीमत की होंडा सिटी और एक महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर भी है, जिसकी कीमत उन्होंने नहीं बताई।

पुष्पम प्रिया चौधरी: कुल 16 लाख की संपत्ति, उसमें 14 लाख की तो अंगूठी है
पुष्पम प्रिया चौधरी का नाम तो जानते ही होंगे। खुद को सीएम कैंडिडेट बताकर चर्चा में आई थीं। दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। पहली बांकीपुर और दूसरी बिस्फी। इनके पास कुल 15.92 लाख रुपए की ही संपत्ति है। इसमें से भी 14 लाख की तो वो दो अंगूठियां ही पहनती हैं। एक नीलम की अंगूठी है, जो 5 लाख की है। दूसरी पुखराज की अंगूठी है, जो 9 लाख की है। कैश भी 8 हजार रुपए ही हैं।

मोहम्मद निहालउद्दीन: 3 लाख की एक राइफल और दो कारें भी हैं
मोहम्मद निहालउद्दीन रफीगंज सीट से राजद के उम्मीदवार हैं। इनके पास 3 लाख रुपए कीमत की तो सिर्फ एक राइफल है। इसके अलावा एक और राइफल है, जिसकी कीमत 70 हजार रुपए है। साथ ही दो कार भी हैं। इनमें 3.5 लाख कीमत की इंडिका और 9 लाख की स्कॉर्पियो है। ज्वेलरी के नाम पर सिर्फ 50 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत उन्होंने 2.5 लाख रुपए बताई है।

अनंत कुमार सिंह: 1.90 लाख के सिर्फ हाथी, घोड़े, गाय और भैंस
अनंत सिंह अभी जेल में हैं और वहीं से मोकामा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में निर्दलीय जीते थे। इस बार राजद के टिकट पर उम्मीदवार हैं। बाहुबली नेता माने जाते हैं। इकलौते उम्मीदवार हैं, जिन पर 38 केस चल रहे हैं। जानवरों से बहुत लगाव है। 1.90 लाख के तो सिर्फ हाथी, घोड़े, गाय और भैंस जैसे पालतू जानवर पाल रखे हैं। 32.52 लाख की फॉर्च्यूनर सिगमा गाड़ी, 25.33 लाख की इनोवा क्रिस्टा, 6 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो और 31.60 लाख का ज्वेलरी कलेक्शन भी है।

खुर्शीद फिरोज अहमद: 1.20 लाख कीमत की प्लेटिनम की अंगूठी है
खुर्शीद फिरोज अहमद सिकटा सीट से जदयू के उम्मीदवार हैं। इनके पास 1.20 लाख की दो प्लेटिनम अंगूठी है। इनके पास 1.50 लाख की ज्वेलरी भी है। साथ ही 6 लाख की स्कॉर्पियो, 9.90 लाख के तीन ट्रैक्टर, 7 लाख की जेसीबी, 6 लाख का लोडर और 80 हजार की बाइक है।

अमित कुमार: 1.18 लाख की जर्मन माउजर रखते हैं
अमित कुमार रीगा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 1.18 लाख की जर्मन माउजर रखते हैं। 1.44 लाख की तीन बाइक है। 6 लाख कीमत का ट्रक भी है। 20.25 लाख की दो स्कॉर्पियो भी है।

मनोरमा देवी: सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक, 45 लाख की लैंडरोवर में चलती हैं
अमीर उम्मीदवारों में से एक मनोरमा देवी जदयू के टिकट पर अतरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 45 लाख कीमत वाली महंगी 'लैंडरोवर डिस्कवरी' गाड़ी में चलती हैं। 18 लाख की फॉर्च्यूनर और 2.8 लाख की जिप्सी गाड़ी भी है। इन दोनों गाड़ी का नंबर एक जैसा है। 6.30 लाख रुपए का 125 ग्राम सोना, 28 हजार रुपए कीमत की चांदी का कलेक्शन है। एफिडेविट में इस बार 89.77 करोड़ रुपए संपत्ति बताई है।

कृष्ण कुमार ऋषि: तीन महंगी कार के अलावा 2 हजार कीमत की राजदूत है
कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। लगातार चार बार से विधायक हैं। चुनाव से पहले प्रदेश के कला, संस्कृति और युवा विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। गाड़ियों का शौक इतना है कि पुरानी राजदूत को आज भी संभाल कर रखा है। हालांकि, मौजूदा मार्केट वैल्यू सिर्फ 2 हजार रुपए ही रह गई है। 7.25 लाख कीमत की बोलेरो, 10.21 लाख कीमत की स्कॉर्पियो और 6.63 लाख की महिंद्रा XUV भी है। 6.84 लाख का ज्वेलरी कलेक्शन भी है।

पहले फेज के पांच उम्मीदवार जिनकी संपत्ति जीरो
अब तक हमने बात की किसके पास क्या है, लेकिन अब हम आपको पहले फेज के पांच ऐसे उम्मीदवार के बारे में बता रहे हैं, जिनकी संपत्ति जीरो है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले फेज के पांच उम्मीदवार ने एफिडेविट में संपत्ति जीरो बताई है। इनमें नबीनगर सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोपाल निषाद, जमालपुर से निर्दलीय प्रत्याशी कपिलदेव मंडल, चैनपुर सीट से राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी के प्रभु सिंह, बोधगया विधानसभा से भारतीय इंसान पार्टी के महावीर मांझी और मोकामा सीट से जागरुक जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tej Pratap Yadav Pushpam Priya Chaudhary | Bihar Election 2020 Candidate Unique Assets; Mokama Bahubali MLA Anant Singh To Tej Pratap Yadav


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FC3Zj

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE