Skip to main content

ब्रिटेन में एक यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा बच्चे संक्रमित, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक साथ 6 लोगों के जुटने पर रोक; दुनिया में अब तक 3.51 करोड़ केस https://ift.tt/2GzrATS

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 49 लाख 8 हजार 687 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 59 लाख 89 हजार 759 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 36 हजार 938 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.33 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन के नार्थम्बुरिया यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी स्टूडेंट्स को सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है। ऐसा नही करने पर उन्हें बाहर किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के साथ ही उनके फ्लैट में रहने वालों और उनके संपर्क में आए लोगों को सभी सेल्फ आइसोलेट होने के लिए कहा गया है। ब्रिटेन में अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं। यहां पर रविवार रात 10 बजे के बाद जरूरी कामों को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर रोक है। नए नियमों के मुताबिक, बार और रेस्टोरेंट में पहले के मुकाबले अब 50% कम लोगों को ही सेवाएं दी जा सकेंगी। सभी दुकानें रात 10 बजे तक बंद करनी होंगीं। निजी और सार्वजनिक स्थानों पर 6 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। देश में अब तक 8 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 32 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

कोलंबिया : स्लम एरिया में खतरा
कोलंबिया में पांच महीने से लॉकडाउन है। हालांकि, प्रतिबंधों में काफी हद तक ढील दी जा चुकी है। सितंबर से कुछ रेस्टोरेंट्स भी खोले गए हैं। सरकार का कहना है कि छोटे शहरों और स्लम एरिया में संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा बाकी शहरों के मुकाबले ज्यादा घातक साबित हो सकता है। हालांकि, राजधानी की मेयर क्लाउडिया ने शनिवार को कहा- महामारी की दूसरी लहर नवंबर या दिसंबर या इसके पहले भी राजधानी को गिरफ्त में ले सकती है, लेकिन हमने तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि यह पहली लहर की तरह खतरनाक साबित नहीं होगी।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा की एक पार्किंग लॉट में सैनिटाइजेशन के काम में जुटा एक वर्कर।

रूस: 24 घंटे में 9 हजार मामले
रूस में बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यह देश में 1 जून के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां पर राजधानी मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते 24 घंटे में सिर्फ मॉस्को में ही 2704 संक्रमित मिले हैं। देश में 5 अक्टूबर से सभी निजी कंपनियों को अपने 30% कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने के लिए कहा गया है। देश में अब तक संक्रमण के 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

रूस की राजधानी मॉस्को के अस्पताल में वॉलेंटियर को कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका लगाती एक डॉक्टर।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक अस्पताल के बाहर कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से बाहर उतारने में जुटे हेल्थ वर्कर्स। देश में अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d02ppI

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE