Skip to main content

केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस; कमलनाथ-तोमर पर FIR के आदेश और प्याज हुआ महंगा https://ift.tt/31sZocK

नमस्कार!

चुनावी मौसम में प्याज की कीमत बढ़ रही है। मुंबई में रिटेल में प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है। इस बीच, अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने बोनस का ऐलान कर दिया है। फायदा 30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।चलिए, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

बदलाव

सेंसेक्स

40,707.31

+162.94

डॉलर

73.58

+0.9

सोना (मुंबई)

प्रति 10 ग्राम (वायदा बाजार में)

51,108

+198

मार्केट हाइलाइट्स

  • BSE का मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 48% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • BSE में 2,835 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,367 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,293 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा की शुरुआत पर संबोधित करेंगे। बंगाल में षष्ठी से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है।
  • IPL में शाम साढ़े सात बजे राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा।
  • एमजे अकबर बनाम प्रिया रमानी मानहानि केस में दिल्ली की अदालत फैसला सुना सकती है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बाइडेन के बीच दूसरी डिबेट होगी।

देश-विदेश

  • मध्य प्रदेश में चुनावी भीड़ पर कोर्ट नाराज

चुनावी रैलियों में मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों की अनदेखी पर अदालत और चुनाव आयोग, दोनों ने सख्ती दिखाई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ FIR के आदेश दिए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि रैलियों में कोरोना गाइडलाइन नहीं मानी गई तो कार्रवाई होगी।

कोर्ट को ऐसा क्यों कहना पड़ा: चुनावी रैलियां बेलगाम हैं। भीड़ बेरोकटोक बढ़ रही है। बुधवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पोहरी विधानसभा इलाके में सभा हुई। ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क और मैदान पर सोशल डिस्टेंसिंग नदारद थी।

  • केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस

कैबिनेट ने 30.67 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों के लिए बुधवार को बोनस का ऐलान कर दिया। इस पर खर्च होंगे 3,737 करोड़ रुपए। दशहरे से पहले सभी के खाते में बोनस ट्रांसफर होगा। रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस, EPFO और ESIC जैसे विभागों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस बार कोरोना से उपजे आर्थिक हालात के बावजूद बोनस नहीं रोका गया है।

  • पाकिस्तान में पुलिस और फौज में ठनी

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन सफदर की दो दिन पहले होटल का दरवाजा तोड़कर हुई गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ रहा है। नवाज की पार्टी PML-N का आरोप है कि फौज ने कराची के आईजी को किडनैप कर सफदर के खिलाफ FIR करवाई थी। इससे सिंध प्रांत की पुलिस नाराज है। आईजी समेत आला अधिकारियों ने छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया था। आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने दखल दिया, तब वे माने।

परदे के पीछे: पाकिस्तान में फौज की तानाशाही नई बात नहीं है। यहां चार बार सैन्य तख्तापलट हो चुका है। इमरान दो साल पहले प्रधानमंत्री बने थे और वे अभी सबसे बुरे राजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं। 11 विपक्षी दल उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान सरकार पाकिस्तान की सेना के रहमो-करम पर ही चल रही है।

  • देश में कोरोना के एक्टिव मामले घट रहे

देश में कोरोना का आंकड़ा 76 लाख के पार है। कोरोना के 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल में हैं। इनमें 50% महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। उधर, लगातार तीसरे दिन एक्टिव मामलों की संख्या साढ़े सात लाख से कम रही। डेढ़ महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा की कमी हो गई है।

इनोवेशन जारी है: ICMR ने IIT खड़गपुर में तैयार हुई कोविडरैप टेस्ट किट को हरी झंडी दे दी है। एक टेस्ट पर 500 रुपए खर्च आएगा और नतीजे एक घंटे में मिल जाएंगे। खास बात यह है कि यह किट बनाने वाली मशीन की कीमत भी 10 हजार रुपए से कम है।

ओरिजिनल

  • वैष्णोदेवी से रिपोर्ट

नवरात्र में वैष्णोदेवी में रोज 7000 लोगों को दर्शन की इजाजत मिली थी, लेकिन वहां इसके आधे ही पहुंच रहे हैं। बड़ी वजह है पंजाब में चल रहा किसान आंदोलन। भास्कर रिपोर्टर ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि इस बार नवरात्र के पहले दिन सिर्फ 4400 लोगों ने ही दर्शन किए। इनमें से 705 लोग फ्लाइट से पहुंचे।

-पढ़ें पूरी खबर

  • चाय उगा रहा बिहार

ठाकुरगंज उत्तर बिहार का आखिरी ब्लॉक है। इसके एक तरफ नेपाल है और दूसरी तरफ सिलीगुड़ी कॉरिडोर। यहां जाने वाले हाईवे के दोनों तरफ दूर-दूर तक धान के खेत फैले नजर आते हैं, लेकिन उनमें लगी ज्यादातर फसल बर्बाद हो चुकी है। यहां किसानों ने बीते कुछ सालों में अब चाय की खेती शुरू कर दी है।

-पढ़ें पूरी खबर

  • पॉजिटिव स्टोरी

47 साल के बलवीर सिंह गुड़गांव के एक होटल में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के पहले ही उनकी नौकरी चली गई। कुछ महीनों बाद बलवीर ने स्कूटी पर लोहे का ऐसा स्ट्रक्चर तैयार करवाया, जिसमें काफी सामान आ सके। दो महीने से इसी स्कूटी पर वे 20 रुपए, 40 रुपए और 50 रुपए प्लेट के हिसाब से राजमा-चावल, छोला-चावल बेच रहे हैं। कमाई इतनी कि अब कहते हैं कि कभी नौकरी नहीं करूंगा।

-पढ़ें पूरी खबर

एक्सप्लेनर

  • मोदी को हाथ क्यों जोड़ने पड़े?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सात महीने में सातवीं बार देश के नाम संदेश दिया। 12 मिनट सिर्फ कोरोना की बातें की। हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो उन्हें यह करना पड़ा। सर्दियों में मामले बढ़ने के खतरे से लेकर वैक्सीन में देरी तक इसकी 5 वजहें हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

  • कमजोर हो रही है भारतीयों की नजर

दो इंटरनेशनल एजेंसियों की रिपोर्ट कह रही हैं कि भारतीयों की नजर कमजोर हो रही है और ब्लाइंडनेस की परेशानी बढ़ रही है। 1990 में 5.77 करोड़ लोगों को पास का नहीं दिखता था, जबकि 2020 में ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर दोगुनी यानी 13.76 करोड़ हो चुकी है।

-पढ़ें पूरी खबर

सुर्खियों में और क्या है...

1. भारतीय सेना ने दो दिन पहले लद्दाख में जिस चीनी सैनिक को पकड़ा था, उसे मंगलवार रात लौटा दिया। यह सैनिक सोमवार को भटककर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पार कर लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में आ गया था।

2. महाराष्ट्र में भाजपा के बड़े नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खडसे शुक्रवार को NCP ज्वाइन करेंगे। चर्चा ये भी है कि भाजपा में रहते हुए कभी सीएम कैंडिडेट रहे खडसे को अब उद्धव सरकार में कृषि मंत्री बनाया जा सकता है।

3. चीन में घर में बना नूडल सूप पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जो नूडल सूप पीया था, वह एक साल से फ्रीजर में रखा था।

4. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी ग्रोइन इंजरी होने की वजह से लीग से बाहर हो गए हैं। 17 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले के बीच में ही ब्रावो मैदान से बाहर चले गए थे।

5. अफगानिस्तान के जलालाबाद में पाकिस्तानी दूतावास के पास वीजा के लिए हजारों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 12 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गईं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bonus to central employees; FIR orders and onions costlier on Kamal Nath-Tomar


from Dainik Bhaskar /national/news/bonus-to-central-employees-fir-orders-and-onions-costlier-on-kamal-nath-tomar-127838330.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE