Skip to main content

भारत के बाहर छोटा भारत बनने की शुरुआत; मॉरीशस पहुंचा था एटलस https://ift.tt/3mMXE6x

भारत के बाहर भी छोटा भारत बसता है। यह कोई फिक्शनल दावा नहीं, बल्कि हकीकत है। आज से करीब 186 साल पहले एटलस नाम का जहाज 2 नवंबर 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर अप्रवासी दिवस मनाया जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि मॉरीशस को छोटा भारत क्यों कहते हैं, तो जवाब मुश्किल नहीं है। दरअसल, मॉरीशस आज जो है, उसका बड़ा श्रेय वहां गए भारतीय मजदूरों को जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस देश को नई पहचान दी है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें 80 प्रतिशत तक बिहार से थे। उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर। इन्हें लाने का उद्देश्य था मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के कई मजदूरों को मॉरीशस ले गए। मॉरीशस जाने वालों में सिर्फ मजदूर नहीं थे। ब्रिटिश कब्जे के बाद मॉरीशस में भारतीय हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारियों का छोटा लेकिन समृद्ध समुदाय भी था। यहां आने वाले अधिकांश व्यापारी गुजराती थे। 19वीं शताब्दी में कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिससे मजदूरों के वंशज जमीन खरीद सके। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

मॉरीशस की कुल आबादी में करीब 52% हिंदू हैं। आपको लगेगा ही नहीं कि आप विदेश में हैं। वहां आपको उत्तर भारत के किसी शहर में होने का अहसास होगा। आज भी वहां हिन्दी और भोजपुरी सुनकर आपको विदेशी जमीन पर भारतीय मिट्टी की महक महसूस हो सकती है। यह देश अफ्रीका में सबसे अधिक प्रतिव्यक्ति आय वाले देशों में से एक है। मॉरीशस पर 1715 में फ्रांस ने कब्जा किया था। तब इसकी अर्थव्यवस्था विकसित हुई, जो चीनी के उत्पादन पर आधारित थी। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिश इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना। मॉरीशस एक स्थिर लोकतंत्र है, जहां नियमित रूप से स्वतंत्र चुनाव होते हैं।

BBC ने लॉन्च किया पहला TV चैनल

बीबीसी का लंदन स्थित मुख्यालय।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन यानी BBC को कौन नहीं जानता? 2 नवंबर 1936 में BBC ने औपचारिक रूप से पहला TV चैनल लॉन्च किया था और वह दुनिया की पहली रेगुलर TV सर्विस थी। BBC की सर्विसेस इतनी लोकप्रिय हुई कि कई देशों ने इसे फॉलो किया। वैसे BBC की शुरुआत 1925 में एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर हुई थी, लेकिन दो साल में ही यह एक पब्लिक कंपनी बन चुकी थी। भले ही BBC आज भी ब्रिटिश संसद के प्रति जवाबदेह हो, पर इसे पूरी आजादी मिली हुई है। ब्रिटिश शाही परिवार BBC ट्रस्ट के 12 सदस्यों को नियुक्त करता है और यह ट्रस्ट ही BBC के रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता है।

मणिपुर में आयरन लेडी का अनशन शुरू

इरोम शर्मिला अनशन खत्म करने से पहले।

2 नवंबर 2000 को इरोम चानु शर्मिला ने पैरामिलिट्री सैनिकों के हाथों मणिपुर के 10 लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA) को रद्द करने की मांग के साथ शर्मिला ने 26 जुलाई 2016 को अपना अनशन खत्म किया। तब तक उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। पहला, सबसे लंबी भूख हड़ताल का और दूसरा, सबसे ज्यादा बार जेल से रिहा होने का। शर्मिला ने 2017 में मणिपुर में विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

भारत और विश्व इतिहास में 2 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1534: सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।
  • 1774: ब्रिटिश इंडिया के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
  • 1835ः अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। इसे फ्लोरिडा युद्ध भी कहते हैं।
  • 1914ः रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1950ः जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का 97 वर्ष की आयु में निधन।
  • 1965: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन।
  • 1984ः अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गई।
  • 1999ः पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों ने रॉकेट से हमला किया।
  • 2007ः इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
  • 2008ः केन्द्र सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for November 2nd/ What Happened Today | Irom Sharmila Begins Fast Unto Death Against AFSPA | BBC Started Its First TV Channel | Atlas With Indian Labourers Reached Mauritius | Why Mauritius is Mini India?


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-november-2nd-irom-sharmila-begins-fast-unto-death-against-afspa-bbc-started-its-first-tv-channel-atlas-with-indian-labourers-reached-mauritius-127874130.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE