Skip to main content

जब अंटार्कटिका पर पहली बार पड़े इंसान के कदम, साथ में 16 कुत्ते भी वहां पहुंचे थे https://ift.tt/2K21w5F

नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन दुनिया के पहले शख्स हैं, जो पृथ्वी के साउथ पोल पहुंचे थे। इसे अंटार्कटिका भी कहते हैं। रोआल्ड एमंडसन और उनकी टीम 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। एमंडसन की टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते भी शामिल थे, लेकिन अंटार्कटिका पहुंचे थे सिर्फ 16 डॉग्स। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।

ये टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने की यात्रा के बाद वहां पहुंची। एमंडसन के बाद 1 नवंबर 1911 को नॉर्वे के ही रॉबर्ट स्कॉट की टीम भी साउथ पोल की तरफ निकली। लेकिन, उनकी टीम जब 17 जनवरी 1912 को यहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि एमंडसन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। साउथ पोल से लौटते समय स्कॉट की मौत हो गई।

रोआल्ड एमंडसन अंटार्कटिका (साउथ पोल) जाने वाले पहले व्यक्ति थे। वो आर्कटिक (नॉर्थ पोल) में ही लापता हो गए।

नॉर्थ पोल से लौटते समय लापता हो गए एमंडसन
18 जून 928 में नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। वो विमान आजतक नहीं मिल सका है। माना जाता है कि उसी विमान हादसे में एमंडसन की मौत हो गई। 2003 में भी एमंडसन और उस विमान में सवार लोगों के शव ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ये कोशिश नाकाम ही साबित हुई।

बॉलीवुड के 'शोमैन' का जन्म
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राज कपूर ने 11 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1935 में आई इंकलाब फिल्म में राज कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म को महज 24 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म 'आग' थी, जो 1948 में आई थी। राज कपूर को पहचान मिली 1951 में आई फिल्म 'आवारा' से।

इस फिल्म में राज कपूर ने खुद को चार्ली चैपलिन की ट्रैंप (आवारा) इमेज में ढालकर पेश किया। उस समय वो 26 साल के थे। राजकपूर पर फिल्माया गया 'आवारा हूं' गीत आज भी सुपरहिट है। ऐसा कहा जाता है कि चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग का पसंदीदा गीत था।

मेरा नाम जोकर फिल्म 4 घंटे 15 मिनट की थी और इसमें दो इंटरवल थे।

1970 में राज कपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आए थे। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो इंटरवल थे। इस फिल्म पर राज कपूर ने 6 साल का वक्त लगाया। फिर भी ये फ्लॉप हो गई। राज कपूर को 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

1987 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए बाबा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। आवारा फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को टाइम मैग्जीन ने टॉप-10 परफॉर्मेंस में शामिल किया है। राज कपूर कई सालों से अस्थमा से जूझ रहे थे और 2 जून 1988 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

भारत और दुनिया में 14 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1921 : एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' की उपाधि दी।
  • 1922 : यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
  • 1946 : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 1982 : ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
  • 1983 : जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
  • 1997 : ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
  • 1998 : 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2000 : जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2002 : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
  • 2003 : अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ्तार किया।
  • 2003 : मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किए।
  • 2007 : बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
  • 2007 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा दोबारा शुरू की गई।
  • 2008 : भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 4-4 से ड्रॉ खेला।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Aaj Ka Itihas Today History India World December 14 Raj Kapoor Birth Anniversary 1910 Roald Amundsen South Pole


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSMyzb

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE