Skip to main content

किसान बोले- 2 घंटे से ज्यादा जाम में फंसे लोगों को पानी और फल देंगे; 11 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम https://ift.tt/3gmjCLD

कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों से दिल्ली चौतरफा घिर चुकी है। आज भारत बंद की अपील की है। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लोगों ने एक ट्रेन रोक दी। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में इन्हें ट्रैक से हटाकर हिरासत में ले लिया।

फोटो महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर की है।

किसानों ने कहा- आम आदमी को परेशान नहीं होने देंगे
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जो लोग 2-3 घंटे के लिए बंद में फंस जाएंगे, हम उन्हें पानी और फल पहुंचाएंगे।

11 बजे से चक्काजाम
किसानों का कहना है कि बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं हो। हालांकि, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादियों में लगी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।​​​

राजस्थान में डेयरी-अस्पताल और दवा दुकानें खुली रहेंगी
दूध की सप्लाई, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।
फल-अनाज: 247 कृषि उपज मंडियां बंद रहेंगी। मुहाना मंडी में हरी सब्जी का ब्लॉक बंद रहेगा, आलू-फल ब्लॉक खुलेगा।
ट्रांसपोर्ट: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स चेंबर के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर बंद में हिस्सा लेंगे। राजस्थान के सभी 7 लाख ट्रक ट्रेलर और सभी तरह के कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। बंद में करीब 13 हजार ट्रांसपोर्ट कंपनियां शामिल होंगी। जयपुर में 1400 लो फ्लोर-मिनी बसें और 20 हजार ऑटो-रिक्शा नहीं चलेंगे।

हरियाणा में 14.5 लाख वाहन नहीं चलेंगे
चक्काजाम के दौरान राज्य के करीब 14.5 लाख से ज्यादा कमर्शियल वाहन नहीं चल पाएंगे। मंडियां भी बंद रहेंगी। किसानों ने फल, दूध और सब्जियों की सेवा रोकने का फैसला किया है। फिर भी किसान संगठनों ने अपील की है कि किसी को बंद में शामिल होने के लिए मजबूर न किया जाए। राज्य सरकार ने बंद को देखते हुए सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात की हैं।

पंजाब में पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे
मेन बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। सरकारी बसें 11 से 3 बजे तक नहीं चलाई जाएंगी।

पूरे गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागू
गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी में जबरदस्ती बंद कराने पर कार्रवाई होगी। गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागू है। हरियाणा में खाप पंचायतें बंद कराएंगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और दक्षिण के कई राज्यों में भी बंद रहेगा। कानूनों को केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस किसानों के भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/agitating-farmers-call-for-bharat-bandh-today-excluding-emergency-services-live-updates-127991547.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE