Skip to main content

24 घंटे में सिर्फ 26 हजार नए केस, यह 160 दिनों में सबसे कम, करीब 13 हजार एक्टिव केस भी कम हुए https://ift.tt/2VSetl6

देश में कोरोना के आंकड़ों ने सोमवार को बड़ी राहत दी। सिर्फ 26 हजार 201 नए केस आए। यह 10 जुलाई के बाद सबसे कम हैं। तब 27 हजार 749 मरीज मिले थे। 24 घंटे में 38 हजार 621 मरीज ठीक भी हो गए और 384 की मौत हुई। इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों में 12 हजार 887 की कमी आई। यह 15 नवंबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। तब 13 हजार 882 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में कोरोना के अब तक 97.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 91.78 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.40 लाख की मौत हो चुकी है। 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज के लिए मांगी अनुमति

इस बीच, भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से अनुमति मांगी है। भारत बायोटेक अब देश की दूसरी वैक्सीन है जिसने इमरजेंसी यूज के लिए सरकार से अप्रूवल मांगी है। इसके पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने रविवार को आवेदन किया था।

कोवैक्सिन के ट्रायल में ही हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शामिल हुए थे। पहला डोज लगने के बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वैक्सीन के असर पर सवाल खड़े होने लगे थे। बाद में भारत बायोटेक ने सफाई दी थी कि वैक्सीन का असर दो डोज लेने के बाद ही होगा।

कोरोना अपडेट्स

  • अहमदाबाद के जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक जिले में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूमते दिखाई देने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
  • राजधानी दिल्ली में सोमवार को 1674 नए मरीज मिले। दो दिन बाद टेस्टिंग की संख्या में कमी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे के अंदर 53 हजार 207 लोगों का टेस्ट किया गया। इसके पहले लगातार दो दिन 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए थे। सोमवार को 63 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3.15% हो गया है।
  • फाइजर के इमरजेंसी यूज के अप्रूवल की मांग पर केंद्र सरकार ने तेजी से रिव्यू करना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। विशेषज्ञ अगर ये पाते हैं कि फाइजर का असर अच्छा होगा तो वह जल्द ही इसे अनुमति दे सकते हैं।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 1674 लोग संक्रमित पाए गए। 3818 लोग रिकवर हुए और 63 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 93 हजार 924 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 486 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9706 हो गई है। अब तक 5 लाख 61 हजार 732 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 1452 लोग संक्रमित पाए गए। 1390 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 15 हजार 957 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 443 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 99 हजार 167 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3347 हो गई है।

3. गुजरात

पिछले 24 घंटे के अंदर 1380 लोग संक्रमण कर चपेट में आए। 1586 लोग रिकवर हो गए, 14 की मौत गई। अब तक 2 लाख 20 हजार 168 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 393 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4095 लोगों की जान जा चुकी है।

4. राजस्थान

राज्य में सोमवार को 1927 लोग संक्रमित मिले। 2664 लोग रिकवर हुए और 19 की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 81 हजार 512 हो गई है। इनमें 21 हजार 671 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 58 हजार 393 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 2448 हो गई है।

5. महाराष्ट्र

राज्य में सोमवार को 3075 लोग संक्रमित मिले। 7345 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 55 हजार 341 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17 लाख 30 हजार 715 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 774 हो गई है। 75 हजार 767 मरीजों का अब इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल की है। यहां वॉलंटियर्स को कोवैक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। यह स्वदेशी वैक्सीन है, जिसे भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मिलकर तैयार किया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-8-december-127991560.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE