Skip to main content

आज कुल केस 99 लाख के पार हो सकते हैं, लेकिन अच्छी बात कि एक्टिव केस घटकर 3.50 लाख होने की उम्मीद https://ift.tt/2IRdCyc

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 98.84 लाख हो गया है। इनमें से 93.87 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.43 लाख की मौत हो चुकी है और 3.51 लाख का इलाज चल रहा है। आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 लाख के पार हो सकता है। हालांकि, राहत की बात है कि एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या आज 3.50 लाख हो सकती है। दिसंबर के 13 दिनों में ही 76 हजार 363 एक्टिव केस कम हुए हैं।

रविवार को देश में 27 हजार 336 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 30 हजार 729 ठीक हुए और 338 की मौत हो गई। अब तक ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया। अब तक 10 हजार 14 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 2 हजार 698, यानी 27% मौतें नवंबर में ही हुई हैं। अक्टूबर में 1161 और सितंबर में 929 लोगों ने जान गंवाई थी। दिसंबर के 13 दिनों में 754 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कोरोना के एडवांस लक्षणों के चलते रोहतक के पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (PGIMS) में भर्ती किया गया है। PGIMS के PRO डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा- विज को रेमडेसिविर का एक कोर्स दिया जा चुका है। डॉक्टरों की एक टीम इस बात का फैसला करेगी कि उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जाए या नहीं।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा है कि जनवरी से देश में वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। इस महीने के आखिर तक उनकी कंपनी की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल जाएगी। हालांकि, बड़े पैमाने पर यूज के लिए लाइसेंस मिलने में अभी समय लगेगा। पूनावाला ने कहा कि देश की 20% आबादी को वैक्सीन लग जाएगी तो अगले साल अक्टूबर तक हालात सामान्य होने लगेंगे।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां रविवार को 1984 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2539 लोग ठीक हुए और 33 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 7 हजार 454 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 785 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 80 हजार 655 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 1181 केस आए। यह बीते 26 दिनों में नए मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर को 922 केस आए थे। रविवार को राज्य में 1278 मरीज ठीक हो गए, जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 23 हजार 578 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 7 हजार 337 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 404 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 837 का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 1175 लोग संक्रमित पाए गए। 1347 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 27 हजार 683 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 198 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 10 हजार 314 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 4171 की मौत हो चुकी है।

4. राजस्थान
राज्य में रविवार को 1290 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1468 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 91 हजार 289 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 629 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 72 हजार 118 लोग ठीक हो चुके हैं, 2542 की मौत हो चुकी है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में 3717 लोग पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमित पाए गए। 3083 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 80 हजार 416 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 74 हजार 104 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 लाख 57 हजार 5 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 209 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। ऐसे में कोझिकोड़ में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी इलेक्शन मटेरियल ले जाते हुए। सभी चेहरों पर मास्क है। इन्हें कोराना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-14-december-2020-128011402.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE