Skip to main content

जब जापान ने कोलकाता पर आधी रात को बम गिराए थे, दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक को निशाना बनाया था https://ift.tt/2J5HM0J

बात 1942 की है। दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। ब्रिटेन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का गठबंधन जापान, जर्मनी जैसे देशों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था। भारत ब्रिटेन का उप-निवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। इसका नतीजा ये रहा कि आज ही के दिन 1942 में जापान की इंपीरियल आर्मी एयरफोर्स ने कोलकाता पर बम गिराए थे। आधी रात को की गई बमबारी की वजह से शहर की कई अहम इमारतें तबाह हो गईं थीं।

दरअसल, जापान से चीन लोहा ले रहा था। चीन को युद्ध का सामान ब्रिटेन, अमेरिका पहुंचाते थे। और उसके लिए एक ही रास्ता था, जो भारत से होकर जाता था। जापान इस सप्लाई चेन को तोड़ना चाहता था। इसलिए उसने कोलकाता पर हमला कर दिया। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दिन में बहुत मजबूत था। इसलिए जापान ने बम गिराने के लिए रात का समय चुना। इस हमले में जापानी एयरफोर्स ने हावड़ा ब्रिज और बंदरगाह को निशाना बनाया था, जो उस वक्त दुनिया के सबसे बड़े पुल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था।

हालांकि, अंधेरा होने की वजह से यह बम हावड़ा ब्रिज पर नहीं गिरे, बल्कि एक होटल के ऊपर गिरे थे। उस दौर में रात में कोलकाता की लाइट काट दी जाती थी और कई अहम बिल्डिंग्स को काले रंग से रंग दिया गया था। 1942 से 1944 के बीच जापान ने कोलकाता पर कई बार हमले किए थे।

जब भारतीय स्पिनर ने टेस्ट की एक इनिंग में 9 विकेट लिए

1959 में आज ही दिन भारत के जस्सू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। पटेल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा। 1983 में कपिल देव ने एक इनिंग में 9 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। 40 साल बाद फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेकर जस्सू पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले एक इनिंग के सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे पहले जुलाई 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर एक इनिंग में 10 विकेट ले चुके थे।

भारत और दुनिया में 20 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 1999: चीन और पुर्तगाल के समझौते के बाद मकाउ का चीन का हिस्सा बना ।

  • 1998: बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर घोषित किया।

  • 1988: वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का बिल राज्यसभा में पास हुआ। इसके बाद 28 मार्च 1989 को राष्ट्रपति के साइन करने बाद ये बिल कानून बना।

  • 1971: जरनल याह्या खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पद छोड़ा। उनकी जगह जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

  • 1963: जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिन के लोगों के लिए खोला गया।

  • 1960: उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन।

  • 1951: पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से अमेरिका में बिजली बनाई गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 20 December Update | 1942 Japanese Bombing In Kolkata; What Famous Thing Happened On This Day In history


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KHksGO

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE