Skip to main content

स्लो मेटाबॉलिज्म बीमारी की वजह बन सकता है, जानिए इसे मजबूत करने के तरीके https://ift.tt/2LrcWR7

सर्दियों के मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं। इस मौसम में बच्चों को सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। सर्दियों में बच्चों का मेटाबॉलिज्म स्लो और इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है।

रायपुर में डायटिशियन डॉक्टर निधि पांडे कहती हैं कि मेटाबॉलिज्म स्लो होने से बच्चों में कब्ज की समस्या भी होने लगती है। इसके चलते वीकनेस हो जाती है। बच्चों को आगे चल कर चश्मा लग जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए बच्चों के शरीर को गर्म रखना जरूरी है। उनके शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए उनकी डाइट में गर्म चीजों को शामिल करें।

फिजिकल एक्टिविटी और धूप सबसे ज्यादा जरूरी

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चों का मेटाबॉलिज्म मेंटेन रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्हें सुबह जल्दी उठा कर धूप में खेलने के लिए छोड़ दें।

  • बच्चों को पसीना होगा, जिससे उनके शरीर का सारा टौक्सिक बाहर निकल जाएगा। यह एक नैचुरल तरीका है, जिससे मेटाबॉलिज्म मेंटेन रखा जा सकता है।

मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कई समस्याएं हो सकती हैं

डॉ. निधि कहती हैं कि बच्चों में मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कई नुकसान हैं। इसके चलते उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जो कई बीमारियों की वजह बनता है।

गुड़ बड़े काम की चीज

सवाल यह है कि बच्चों को मेटाबॉलिज्म को कैसे मेंटेन किया जाए? उनकी डाइट में किन चीजों को शामिल किया जाए? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बच्चा 1 साल का हो चुका है तो उसकी डाइट में गुड़ को शामिल किया जा सकता है। आप उन्हें गुड़ किसी भी फॉर्म में दे सकते हैं। इससे बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। गुड़ खाने से बच्चों में कब्ज या गैस जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं।

बच्चों को दें गर्म करने वाली चीजें

सर्दियों में अगर आप अपने बच्चे की शरीर में गर्माहट बनाए रहेंगे तो उनमें सर्दी, जुकाम, गले में खराश और खासी जैसी समस्याएं नहीं होंगी। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो उनके शरीर में गर्माहट को बनाए रखे। इसके लिए आप उन्हें किसी भी फॉर्म में गर्म तासीर वाली चीजें दे सकते हैं।

अंडे से भी मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है

  • मेटाबॉलिज्म के लिए जिंक बहुत जरूरी है। अंडे में भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है। जिंक बच्चों को बीमारियों से उबरने में मदद करता है। अगर बच्चे के शरीर में जिंक मौजूद है तो वह बीमार होकर भी जल्दी ठीक हो सकता है। अंडे से प्रोटीन की भी कमी पूरी होती है।

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है, लेकिन अगर शरीर में जिंक की मात्रा कम है तो एंटीबॉडी या तो कम बनेगी या फिर कमजोर। ऐसे में सर्दियों के मौसम में बच्चों में जिंक कि कमी न होने दें। अंडा जिंक का सबसे अच्छा स्रोत है।

पत्तेदार सब्जियां जरूरी

फोलेट, ल्यूटेन, विटामिन C और विटामिन A जैसे न्यूट्रिशन मजबूत मेटाबॉलिज्म के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में आने वाली सीजनल सब्जियों से इन न्यूट्रिशन की कमी पूरी की जा सकती है। बच्चे बहुत मुश्किल से सब्जियों को खाते हैं इसलिए उन्हें आप किसी दूसरे फॉर्म में भी सब्जियां दे सकते हैं। कम तेल से बने पालक का पराठा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

गाजर इम्यून सिस्टम के लिए कारगर

  • वैसे तो गाजर हर समय मिल सकती है, लेकिन सर्दियों में यह एक सीजनल सब्जी मानी जाती है। इसमें लगभग हर तरह का विटामिन पाया जाता है। एक गाजर आपके बच्चे को इतना विटामिन A दे सकती है, जो उसके एक दिन की जरूरत से 300% ज्यादा होगा।

  • इसे बच्चों को जरूर दें। अगर वे इसे खाने में आनाकानी कर रहे हैं तो आप इसे दूसरे फॉर्म में भी दे सकते हैं। जैसे जूस, हलवा और सलाद।

बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट जरूरी

ड्राई फ्रूट में कई तरह के न्यूट्रिशन होते हैं साथ ही यह शरीर में गर्माहट को भी बनाए रखते हैं। आप ड्राई फ्रूट को भी कई फॉर्म में दे सकते हैं। ऐसा करने से सर्दियों के मौसम में बच्चों में मेटाबॉलिज्म को मेंटेन किया जा सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Metabolism becomes slow in cold, may cause disease, learn ways to strengthen it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LhNI7n

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE