Skip to main content

मोदी सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी किसानों के समर्थन में आए? जानें सच https://ift.tt/2VZVnJI

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के समर्थन में भाषण देते दिख रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो हाल में चल रहे किसान आंदोलन का है और राजनाथ सिंह जिस सरकार में मंत्री हैं, उसी सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में उतर आए हैं। वीडियो में राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री की भी आलोचना करते दिख रहे हैं।

और सच क्या है?

  • वीडियो को की-फ्रेम्स में बांटकर हमने गूगल पर रिवर्स सर्च किया। हमें वह पूरा वीडियो बीजेपी के एक सोशल मीडिया हैंडल पर मिला, जिसका एक हिस्सा इस समय वायरल हो रहा है।

  • बीजेपी के सोशल मीडिया चैनल पर ये वीडियो 20 मई, 2013 को अपलोड किया गया है। जाहिर है 7 साल पुराने इस वीडियो का हाल में चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।
  • द हिंदू वेबसाइट पर हमें 19 मार्च, 2013 की एक रिपोर्ट भी मिली। जिससे पुष्टि होती है कि देश भर के किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में विपक्ष के नेता भी शामिल हुए थे।
  • साफ है कि 7 साल पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हाल में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नहीं पहुंचे हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Defense Minister Rajnath Singh also came in support of farmers in Modi government? Learn the truth


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3JjHC

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE