Skip to main content

आज किसान करेंगे भूख हड़ताल; कमल हासन नई संसद से नाखुश और सेना चीन-पाकिस्तान से निपटने को तैयार https://ift.tt/2Wcq9iQ

नमस्कार!
सुपरस्टार कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि जब देश कोरोना से जूझ रहा है, तो फिर नए संसद भवन की क्या जरूरत है? वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज भूख हड़ताल करेंगे। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपवास करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से इस अनशन में शामिल होने की अपील की है।
  • अमेरिका में इलेक्टोरल कॉलेज वोटिंग होगी। इसके बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगेगी।

देश-विदेश
15 दिन की जंग के लिए गोला-बारूद स्टॉक कर रही सेना

भारत सरकार ने LAC पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच तीनों सेनाओं को 15 दिन की जंग के हिसाब से गोला-बारूद और हथियार जमा करने की छूट दे दी है। इससे पहले, सेनाएं 10 दिन की जंग के हिसाब से हथियार जुटाती थीं। इसके तहत देश-विदेश से 50 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की योजना है।

पंजाब के DIG का इस्तीफा, बोले- किसानों के लिए लड़ूंगा
कृषि कानूनों के खिलाफ 18 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब पंजाब पुलिस भी आ गई है। राज्य के DIG (जेल) लखमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। जाखड़ ने लिखा- मैं खुद एक किसान का बेटा हूं, इसलिए इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहता हूं। भाइयों के हक के लिए लड़ना चाहता हूं।

ममता के मंत्री बोले- भाजपा सीएम की हत्या की साजिश रच सकती है
पश्चिम बंगाल में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला तूल पकड़ रहा है। राज्य की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा- नड्डा के काफिले पर हमले की साजिश भाजपा ने ही रची थी। अगर भाजपा राज्य में अगला चुनाव नहीं जीत पाई तो वह ममता की हत्या की साजिश भी रच सकती है।

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया के CEO को अरेस्ट किया
मुंबई पुलिस ने रविवार को न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी को अरेस्ट कर लिया। यह गिरफ्तारी फर्जी TRP के मामले में की गई। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब दो महीने पहले इस स्कैम का खुलासा किया था। इसके अलावा दो मराठी चैनलों बॉक्स सिनेमा और फकत मराठी पर भी फर्जी TRP जुटाने के आरोप थे।

बाइडेन की जीत पर मुहर लगाएगा इलेक्टोरल कॉलेज
तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए। जो बाइडेन जीते और डोनाल्ड ट्रम्प हारे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया जटिल है। बाइडेन को प्रेसिडेंट इलेक्ट भले ही कहा जा रहा हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके राष्ट्रपति बनने का ऐलान 6 जनवरी को होगा। इसके पहले सबसे अहम चरण इलेक्टोरल कॉलेज वोटिंग है। यह 14 दिसंबर को होगी।

एक्सप्लेनर
जानें मनमोहन से मोदी तक कितनी बढ़ी किसानों की कमाई?

एक तरफ किसान नए कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं, उधर सरकार ने 2022 तक किसानों की कमाई दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन यह कैसे होगा? किसानों की कमाई कितनी है? मनमोहन से मोदी तक कितनी बढ़ी किसानों की कमाई? आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
शादी के 6 महीनों बाद गर्भवती हुई और रिपोर्ट आई HIV+

यह कहानी है गुजरात की दक्षा पटेल की। 1997 में उनकी शादी हुई। उन्होंने खुशी-खुशी गृहस्थी की शुरुआत की और 6 महीनों के बाद गर्भवती हुईं। लेकिन, रिपोर्ट HIV+ आई। उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। वे गर्भ धारण नहीं कर सकीं। दक्षाबेन ने GSNP+ नाम का संगठन बनाया। अब तक वे 74 हजार लोगों की मदद कर चुकी हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • देश के टॉप-10 संक्रमित राज्यों में सबसे ज्यादा टेस्टिंग राजधानी दिल्ली में हुई। यहां दो करोड़ की आबादी में अब तक 33.61% लोगों की जांच हो चुकी है।
  • श्रीनगर की डल झील में रविवार को रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से भरी एक नाव पलट गई। सभी लोगों को बचा लिया गया।
  • केरल के CM पिनरई विजयन ने शनिवार को राज्य में सभी को फ्री वैक्सीन देने की बात कही थी। रविवार को विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग (EC) में इसकी शिकायत की।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कोरोना के एडवांस लक्षणों के चलते रोहतक के पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (PGIMS) में भर्ती कराया गया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today Breaking News| News| Farmers Protest| Kamal Haasan| Parliament | Indian Government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZPtOq

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE