Skip to main content

ओवर एक्सरसाइज करने से हड्डियों में रहता है दर्द, इम्युनिटी पर पड़ता निगेटिव असर https://ift.tt/34c6Udk

कोरोना में लोगों की लाइफस्टाइल में बहुत अधिक बदलाव आया है। इंडोर संक्रमण के डर से लोग घर पर ही वर्कआउट करने को मजबूर हैं। इस दौरान लोगों के घर पर रहने की वजह से वर्क आउट की आदत में भी फर्क पड़ा है। कई लोग इम्युनिटी बढ़ाने की चक्कर में बिना ट्रेनर या एक्सपर्ट की सलाह के ओवर एक्सरसाइज करने लगे हैं। लेकिन सवाल है कि क्या ओवर एक्सरसाइज फायदेमंद है या नहीं?

एक्सपर्ट के मुताबिक, ओवर एक्सरसाइज के अपने नुकसान हैं, जो बेहद खतरनाक है। एक्सरसाइज करने से मोटापे में कमी, हार्ट की बीमारी से छुटकारा और खिलाड़ियों को फिटनेस बढ़ाने में मदद जरूर मिलती है, लेकिन वो भी तब जब आप ट्रेनर या बॉडी एक्सपर्ट की सलाह से शेड्यूल के तहत एक्सरसाइज कर रहे हों।

वहीं, ओवर एक्सरसाइज के कई तरह के नुकसान हैं। सबसे ज्यादा इसका निगेटिव असर इम्युनिटी सिस्टम पर पड़ता है। इससे शरीर की वायरस से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

ओवर एक्सरसाइज के नुकसान

1. फिटनेस बढ़ने के बजाय घट जाती है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई लोग फिटनेस बढ़ाने के लिए भी ओवर एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो गलत हैं। ओवर एक्सरसाइज करने से फिटनेस बढ़ने की बजाय घटने लगती है। शरीर में बदलाव होने लगते है, लोग शारीरिक तौर पर बेहद कमजोर हो जाते हैं। जिसके चलते स्टेमिना घट जाता है।

2. इंजरी का रहता है जोखिम

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओवर एक्सरसाइज करने से कई तरह की इंजरी का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इस तरह की इंजरी बहुत घातक हो जाती है। भारी वजन उठाने से शरीर के दूसरे भागों की मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है, जो इंजरी की वजह बन सकती है।

3. कमजोरी की वजह से होने लगती है थकान

ओवर एक्सरसाइज से थकान होने लगती है, इससे शरीर का ग्रोथ रुक जाता है। ज्यादा अधिक थकान पूरी हेल्थ पर असर डालती है। इस दौरान बॉडी कैलौरी बर्न करती है, लेकिन एनर्जी स्टोर करने की ताकत कम हो जाती है।

4. मानसिक समस्याएं भी हो सकती है

ओवर एक्सरसाइज से सिर में दर्द रहने लगता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह बुरा प्रभाव डालती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवर एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपके सोचने-समझने और किसी चीज को याद रखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

5. बॉडी परसेप्शन डिसऑर्डर का खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो यह एक तरह का साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इससे शरीर पर असर पड़ना बंद हो जाता है। ओवर एक्सरसाइज से आपके शरीर में होने वाले जरूरी बदलाव रुक जाते हैं। जैसे- कमर और कलाई का पतला रहना, मांसपेशियों में खिंचाव रहना आदि।

6. डाइट बिगड़ जाती है

ओवर एक्सरसाइज का सबसे ज्यादा गलत असर आपकी डाइट पर पड़ता है। समय पर प्रॉपर डाइट न लेने की वजह से कमजोरी रहने लगती है। इसके अलावा शरीर के भीतरी भागों में कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे कई तरह की बीमारी होने लगती है।

7. डेली रूटीन बिगड़ जाती है

ओवर एक्सरसाइज करने से आपके डेली रूटीन पर भी असर पड़ने लगता है। इससे हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिसका पूरी लाइफस्टाइल पर असर पड़ता है। अगर हम इसके लक्षण को समझ जाते हैं तो हमें ओवर एक्सरसाइज करने की वजह पता चल जाएगी।

8. शरीर में सूजन आने लगती है

ओवर एक्सरसाइज से ऑक्सीजन की कम हो जाती है। शरीर ज्यादा ऑक्सीजन की मांग करता है। अगर समय ऑक्सीजन की भरपाई नहीं होती है, तो शरीर के हिस्सों में सूजन रहने लगती है।

9. इम्युन सिस्टम को कमजोर करती है
ओवर एक्सरसाइज इम्युनिटी पर निगेटिव असर डालती है। यह इम्युन सिस्टम को पूरी तरह से कमजोर कर देती है। इससे वायरस से लड़ने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। शरीर में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

ओवर एक्सरसाइज से बचा जा सकता है

ओवर एक्सरसाइज करने से बचने के लिए हमें कई बार तरह के बदलाव करना जरूरी होते हैं। इसमें हमें खुद का रूटीन तय करना होता है। इसके अलावा जो रूटीन तैयार किया है, उसको डेली फॉलो करना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Stop over Exercise: Pain in bones due to over exercise, negative impact on immunity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a8f2Q4

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE