Skip to main content

अखबार में पहली बार छपी थी क्रॉसवर्ड पजल, एक गलती की वजह से बदल गया था नाम https://ift.tt/3pcgULW

क्रॉसवर्ड पजल कभी न कभी आपने भी खेला होगा। कहते हैं कि यह मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज ही के दिन 1913 में पहली बार किसी अखबार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल को छापा गया था। अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड के संडे सप्लीमेंट में इसे छापा गया। ब्रिटिश पत्रकार आर्थर वेन ने इसे बनाया था। पहले इसका नाम वर्ड क्रॉस था।

कुछ समय बाद टाइपिंग में हुई गलती की वजह से इसे वर्ड क्रॉस की जगह क्रॉसवर्ड लिख दिया गया। तब से यह पूरी दुनिया में इसी नाम से जाना जाता है। शुरुआत में पजल डायमंड शेप का होता था और इसमें ब्लैक बॉक्स नहीं होते थे। 1923 तक अमेरिका के लगभग सभी अखबारों में इस तरह की पजल को छापा जाने लगा था। हालांकि, इस तरह की पजल 1913 के पहले भी छपती थीं, लेकिन ये एलिमेंट्री पजल्स होती थीं।

1922-23 तक यह पजल ब्रिटेन तक भी पहुंच गई। ब्रिटिश पजल ने तेजी से अपना स्टाइल खुद विकसित कर लिया, यह अमेरिकी पजल के मुकाबले ज्यादा कठिन माना जाता था। कहा जाता है कि ब्रिटेन के द संडे टाइम्स में छपने वाली पजल सबसे अच्छी होती थी। धीरे-धीरे ये अलग-अलग रूपों में दुनिया के सभी देशों में छपने लगी।

पहला एग्लो-सिख वॉर: जिसके बाद अंग्रेजों ने सिखों से लाहौर संधि की

1845-46 में सिखों ने अंग्रेजों के खिलाफ फिरोजशाह, मुदकी, अलीवाल, बद्दोवाल, संभरावा में लड़ाइयां लड़ी। पहली लड़ाई 21 दिसंबर को फिरोजशाह में शुरू हुई। शुरुआत चार लड़ाइयों में कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकला। पांचवीं और अंतिम लड़ाई संभरावा में हुई। इसमें अंग्रेजों को जीत मिली। 20 फरवरी 1846 को खत्म हुई इस लड़ाई के बाद अंग्रेजों और सिखों के बीच लाहौर संधि हुई। इसमें अंग्रेजो ने सतलुज नदी के दक्षिणी ओर के सभी प्रदेशों को सिखों से छीन लिया। सिखों की हार का मुख्य कारण महाराजा रणजीत सिंह के कुछ सिपाहियों और मंत्रियों की गद्दारी थी। ये लोग अंग्रेजों से जा मिले थे।

भारत और दुनिया में 21 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

2012: साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

2007: सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन।

1974: पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले जंगी जहाज आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।

1971: कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे।

1968: फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।

1937: स्नोवाइट एंड सेवन डॉर्फ नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।

1898: रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 21 December Update | 1845-46 First Anglo-Sikh War, Gangnam Style Youtube Views Record साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना। स्नोवाइट एंड सेवन डॉर्फ नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवीमेकर के रूप में स्थापित किया।


from Dainik Bhaskar /national/news/aaj-ka-itihas-today-history-india-world-21-december-1913-crossword-puzzle-first-anglo-sikh-war-gangnam-style-youtube-views-record-128035364.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE