Skip to main content

जिन्होंने डायनामाइट जैसा विनाशकारी विस्फोटक खोजा, उन्हीं के नाम पर शांति का पुरस्कार दिया जाता है https://ift.tt/3qSP7lo

आज ही के दिन 1896 में डायनामाइट की खोज करने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था। उनके निधन के पांच साल बाद 1901 में 10 दिसंबर को ही पहली बार नोबेल सम्मान दिए गए थे। दरअसल, अल्फ्रेड के भाई लुदविग की 1888 में मौत हुई। तब एक फ्रेंच अखबार ने अनजाने में छाप दिया कि अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया। इसके साथ अखबार ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें 'Merchant Of Death' यानी 'मौत का सौदागर' बताया।

इसी बात ने अल्फ्रेड को परेशान कर दिया और वो शांति के काम में लग गए। उन्होंने अपनी मौत के एक साल पहले वसीयत लिखी, जिसमें उन्होंने संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा ट्रस्ट बनाने के लिए अलग कर दिया। उन्हीं के सम्मान में 1901 से हर साल 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। तब से अब तक कई जानी-मानी हस्तियों के ये पुरस्कार मिल चुके हैं।

2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी को भी नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तानाशाह एडोल्फ हिटलर को भी 1939 में इन पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें नॉमिनेट करने वाले ने मजाक के तौर पर ऐसा किया था। लेकिन, हिटलर के नॉमिनेशन के बाद विवाद बढ़ते ही ये नॉमिनेशन वापस ले लिया गया। सोवियत तानाशाह स्टालिन को 1945 और 1948 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया।

जब कुंबले ने कपिल को पीछे छोड़ा
आज ही के दिन 2004 में अनिल कुंबले ने कपिल देव के टेस्ट में 434 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। कुंबले में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट के पहले ही दिन दो विकेट लेकर ये कारनामा किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 619 टेस्ट विकेट लिए। यह आज भी भारतीय रिकॉर्ड है। कुंबले से ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं।

अनिल कुंबले ने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए, जबकि वनडे में उन्होंने 337 और टी-20 में 45 विकेट लिए हैं।

भारत और दुनिया में 10 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1868: दुनिया की पहली ट्रैफिक लाइट लंदन में लगाई गई। इसका इन्वेंशन जेपी नाइट ने किया था जो एक रेलवे सिग्नल इंजीनियर थे।
  • 1878: स्वतंत्रता सेनानी सी राजगोपालाचारी का जन्‍म हुआ था।
  • 1950: यूएन से आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया।
  • 1958: अमेरिका की पहली डोमेस्टिक जेट पैसेंजर फ्लाइट बोइंग 707 ने न्यूयॉर्क से मयामी तक उड़ान भरी। ढाई घंटे की उड़ान में 111 यात्री सवार थे।
  • 1982: समुद्र से जुड़े कानून बताने वाली ट्रीटी पर दुनिया के 117 देशों ने साइन किए।
  • 2000: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल के लिए पाकिस्तान से निर्वासित कर दिया गया। शरीफ उस वक्त किडनैपिंग, हाइजैकिंग और करप्शन के मामलों में सजा काट रहे थे।
  • 2001: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार का निधन हुआ था।
  • 2002: अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी यूनाइटेड एयरलाइन्स दीवालिया घोषित हो गई।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World December 10 Update | Swedish Scientist Alfred Nobel Death , Freedom fighter Chakravarti Rajagopalachari Birth Date


from Dainik Bhaskar /national/news/aaj-ka-itihas-today-history-india-world-december-10-swedish-scientist-alfred-nobel-death-freedom-fighter-chakravarti-rajagopalachari-birth-date-127998258.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE