Skip to main content

मध्यप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में गिरेगा पारा, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी, बर्फ के वजन से छतों में दरारें आई https://ift.tt/2XqC7FS

अरब सागर के दक्षिण पूर्व हिस्से में बने चक्रवात का असर देश के अधिकतर हिस्से में दिख रहा है। राजस्थान में शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। यहां रविवार से शीतलहर चलेगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी रविवार से पारा गिरेगा। हरियाणा और बिहार में भी मकर संक्रांति से पहले अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

इधर जम्मू-कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से भारी बर्फबारी जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में 6 फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फ के वजन से घरों की छतें तक गिरने लगी हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। हाईवे पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी यातायात ठप रहा।

जम्मू कश्मीर में बर्फ के वजन से घरों की छतें तक गिरने लगी हैं।

राजस्थान में चढ़ते ही ढल गया दिन
प्रदेश की राजधानी जयपुर में सूर्योदय-सूर्यास्त का अंतर ही मिट गया। सुबह कोहरा छाया रहा। हवा में नमी का लेवल 100 फीसदी रहा। फिर ठंडी हवा चलने लगी और बादल छा गए। गलन का अहसास रहा। दिन छिपने के साथ गलन बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रहने के आसार है लेकिन रविवार से शीतलहर चलने से रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़ककर 16.4 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

शुक्रवार को 16 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली।

मध्यप्रदेश में कल से बढ़ेगी ठंड

शहर में माैसम के तेवर बदलने के बाद से ही तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार काे दूसरे दिन भी काेहरा छाया रहा। इस दाैरान सुबह 6:30 से 8 बजे तक डेढ़ घंटे विजिबिलिटी 600 से 800 मीटर रही। रात के तापमान में 1.4 डिग्री इजाफा हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

काेहरा और बादल छाए रहने के बावजूद दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में भी ठंडी हवा नहीं चली। सुबह 11:30 बजे ही पारा 25 डिग्री पार पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब रविवार से ठंड बढ़ेगी। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

भोपाल में 6 घंटे तक कम-ज्यादा होती रही विजिबिलिटी।

हरियाणा में बारिश के बाद अब धुंध की बार
राज्य में ठंड अब फिर गहराने लगी है। जनवरी का पहला सप्ताह बिना पाला जमे ही निकल गया, ऐसा अमूमन कम ही होता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसात होना है। ठंड का सबसे ज्यादा असर हिसार जिले में दिख रहा है।

हिसार में रात का पारा 4.4 डिग्री पर आ गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम आंका गया है। वहीं, नारनौल में 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। भिवानी में 7.2 डिग्री, अम्बाला में 10.5 डिग्री, सिरसा में 7.1 डिग्री, रोहतक में 9.4 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में रात का पारा 6.2 डिग्री रहा, यानी हिसार का 1.8 डिग्री कम रहा।

हिसार | सुबह छाई धुंध के दौरान सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदें।

40 साल में पहली बार जनवरी में रांची का न्यूनतम तापमान 17 पहुंचा
रांची के मौसम ने 40 साल बाद एक रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 1980 के बाद जनवरी 2021 में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंचा। 40 साल के इतिहास में रांची में एक जनवरी से सात जनवरी तक न्यूनतम पारा 17 डिग्री पार नहीं किया था। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ है।

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में लगातार कमी आ रही है।

पटना में रात का पारा सामान्य से ऊपर, 10 के बाद गिरेगा
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मकर संक्रांति से पहले तापमान में गिरावट आएगी जिससे मौसम सर्द हो जाएगा। पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्से में पिछले छह दिनों से बादल छाने की वजह से दिन के साथ ही रात का पारा भी सामान्य से ऊपर रहा।

शुक्रवार काे अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 27.2 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसकी वजह से सुबह और देर रात हल्की ठंड, तो दिन में गर्मी का अहसास हुआ। यह स्थिति 10 जनवरी तक रहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार एक हफ्ते तक 5-6 डिग्री कम रहेगा पारा
प्रदेश में दो दिनों बाद 11 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। करीब एक हफ्ता पारा कम रहेगा। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड लौटेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की ठंड पड़ने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हवा काफी नम है। इसलिए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। 11 जनवरी से बादल छंटते ही रायपुर, बिलासपुर व बस्तर संभाग में ठंड बढ़ेगी। सरगुजा संभाग में 12 से मौसम खुलेगा और ठंड बढ़ेगी।

पंजाब में 3 दिन गिरेगा पारा, 11-12 को कड़ाके की सर्दी
पंजाब में अभी फिलहाल हवा चलने से रात का पारा गिरेगा और दिन में भी ठंडक बढ़ेगी। तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। कई जगह बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में 11-12 जनवरी से दोबारा कड़ाके की सर्दी जोर पकड़ेगी। बठिंडा 8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पटियाला में 8.6 व अमृतसर में 10.0 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ। दिन का पारा सबसे ज्यादा मोहाली में 22.5 डिग्री रहा।

गुजरात में रात का पारा चढ़ा, लेकिन दिन में ठिठुरन बढ़ी, 11 से और बढ़ेगी ठंड
अरब सागर से गुजरात क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिकल सर्क्युलेशन के सक्रिय होने से सूरत सहित पूरे दक्षिण गुजरात में माैसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम बादल छाने से विजिबिलिटी 3 किमी से भी कम रह गई। शहर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

मौसम में मौजूदा बदलाव के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। हालांकि रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया। इससे दिन में ठंडक और रात में गर्मी लगी। 11 जनवरी से फिर ठंडक का दौर शुरू होगा। अगले दो दिन दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

माैसम बदलने की वजह
अरब सागर के दक्षिण पूर्व हिस्से में चक्रवात बना है। इस वजह से अरब सागर से नमी आ रही है। इसी से 0.9 किमी ऊंचाई तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद सड़क में काफी देर जाम लगा रहा।


from Dainik Bhaskar /national/news/mercury-will-fall-in-many-states-including-madhya-pradesh-bihar-heavy-snowfall-continues-in-jammu-and-kashmir-cracks-in-roofs-due-to-snow-weight-128104333.html

Comments

Popular posts from this blog

Who is Nicole Osbourne? Inside Anthony Joshua’s split and co-parenting https://ift.tt/jrKHYQR

Boxer Anthony Joshua's personal life draws attention. His son's mother, Nicole Osbourne, a dancer and yoga instructor, shares co-parenting duties. They maintain a respectful relationship focused on their son Joseph. Joshua's career demands often kept him away, contributing to their split. He remains dedicated to fatherhood amidst ongoing boxing discussions. from Times of India https://ift.tt/IxmCXUE